विज्ञापन

48 डिग्री टेंपरेचर, 1 बाल्टी 'खून', 'धुरंधर 2' का क्लाइमेक्स शूट होने में लगा था 20 दिन, भीषण गर्मी में रणवीर सिंह ने पहनी थी लेदर जैकेट और विग

Dhurandhar 2 : फिल्म का क्लाइमेक्स सीन झुलसा देने वाली गर्मी के बीच रणवीर सिंह ने शूट किया था. एक्शन सीन के दौरान जलते हुए कंटेनरों पर कूदते समय एक्टर ने एक भारी पठानी सूट पहना हुआ था, जिसके ऊपर लेदर जैकेट और ओवरकोट था.

48 डिग्री टेंपरेचर, 1 बाल्टी 'खून', 'धुरंधर 2' का क्लाइमेक्स शूट होने में लगा था 20 दिन, भीषण गर्मी में रणवीर सिंह ने पहनी थी लेदर जैकेट और विग
'धुरंधर 2' का क्लाइमेक्स शूट होने में लगा था 20 दिन
नई दिल्ली:

Dhurandhar 2 : धुरंधर: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया है. दोनों ही पार्ट को देश और विदेश में जबरदस्त सफलता मिली.  बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले ही दिन शानदार कलेक्शन किया तो वहीं फिल्म की रिलीज  के 16 दिन बाद भी फिल्म को लेकर क्रेज कुछ कम नहीं हुआ है. रणवीर सिंह की यह एक्शन फिल्म रिलीज के दो हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म की मेकिंग के बारे में जानने के लिए लोग खासे उत्साहित है. आज हम बता रहे है ऐसा ही कुछ दिलचस्प किस्सा...

जहां दर्शक फिल्म के जबरदस्त एक्शन और शानदार कहानी की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं पर्दे के पीछे भी उतनी ही कड़ी मेहनत की गई थी. 'Da Makeup Lab' के मेकअप और प्रोस्थेटिक आर्टिस्ट करनदीप सिंह ने NDTV के साथ बातचीत में फिल्म से जुड़ी कई बातें शेयर की. 
करनदीप ने बताया कि टीम ने क्लाइमैक्स सीन को शूट करने में लगभग 15 से 20 दिन लगाए, जिसमें रिहर्सल का समय भी शामिल है. यह शूटिंग लुधियाना के बाहरी इलाके में बेहद मुश्किल हालात में हुई थी.  उन्होंने बताया, "हम लुधियाना के बाहरी इलाके में शूटिंग कर रहे थे और तापमान लगभग 47 से 48 डिग्री था. आस-पास कहीं भी एक भी पेड़ या छांव नहीं थी."लोकेशन ने चुनौती को और बढ़ा दिया था. एक्शन सीन एक इंडस्ट्रियल सेटअप में फिल्माया गया था, जो मेटल के कंटेनरों, गाड़ियों और खड़ी मालगाड़ियों से घिरा हुआ था. "हमारे आस-पास की हर मेटल की सतह से गर्मी निकल रही थी. एक तरफ गाड़ियां थीं, दूसरी तरफ कंटेनर थे और पास में ही मालगाड़ियां खड़ी थीं. हम इन सबके ठीक बीच में शूटिंग कर रहे थे."

यह भी पढ़ें - शराब का हुआ एक्टर को नशा, महिलाओं को करता था नशे में कॉल, बोले- लोग पीटकर मार डालते

उस झुलसा देने वाली गर्मी के बीच रणवीर सिंह फाइट सीक्वेंस कर रहे थे. करनदीप के अनुसार, एक्शन सीन के दौरान जलते हुए कंटेनरों पर कूदते समय एक्टर ने एक भारी पठानी सूट पहना हुआ था, जिसके ऊपर लेदर जैकेट और ओवरकोट था. "फाइट सीक्वेंस में रणवीर को एक कंटेनर से दूसरे कंटेनर पर कूदना था. गर्मी की वजह से कंटेनर जल रहे थे." ऐसे में वह शूट कर रहे थे. 

उन्होंने बताया, शूटिंग के दौरान हमने एक हफ्ते में एक पूरी बाल्टी खून इस्तेमाल किया . असहनीय गर्मी के बावजूद, रणवीर पूरी शूटिंग के दौरान शांत और धैर्यवान बने रहे "वहां पंखे और AC थे, लेकिन गर्मी की वजह से कुछ भी काम नहीं कर रहा था इतनी ज्यादा गर्मी थी कि हम ठीक से खाना भी नहीं खा पा रहे थे."  एक्टर को सीक्वेंस के दौरान एक विग भी पहननी पड़ी, जो भीषण गर्मी में ऊनी टोपी पहनने जैसा था.  उन्होंने रणवीर के डेडिकेशन की तारीफ की. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar 2, Dhurandhar 2 News In Hindi, Dhurandhar 2 News Hindi, Dhurandhar 2 News Live Updates, Dhurandhar 2 News Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com