विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2020

छठ के त्योहार पर Dharmendra ने Photo शेयर कर दी बधाई, बोले- मेरे बिहारी बच्चे तालाब पर छठ मना रहे हैं...

छठ (Chhath Puja) के इस खास मौके पर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) ने दो बच्चों की तस्वीर साझा की है, जो छठ के घाट पर बैठे नजर आ रहे हैं. इन फोटो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने कहा कि मेरे बिहारी बच्चे, तालाब पर छठ पूजा मना रहे हैं.

छठ के त्योहार पर Dharmendra ने Photo शेयर कर दी बधाई, बोले- मेरे बिहारी बच्चे तालाब पर छठ मना रहे हैं...
धर्मेंद्र (Dharmendra) ने छठ पूजा (Chhath Puja) के अवसर पर शेयर की फोटो
  • छठ के त्योहार पर धर्मेंद्र ने शेयर की फोटो
  • एक्टर ने पोस्ट शेयर कर कहा कि मेरे बिहारी बच्चे तालाब पर छठ मना रहे हैं
  • धर्मेंद्र की पोस्ट सोशल मीडिया पर हुई वायरल
नई दिल्ली:

हर साल दीवाली के छठे दिन यानी कार्तिक शुक्ल की षष्ठी को छठ पर्व (Chhath Puja) मनाया जाता है. छठी मइया की पूजा की शुरुआत चतुर्थी को नहाए-खाय से होती है. इस साल षष्ठी यानी 20 नवंबर को शाम और सप्तमी यानी 21 नवंबर की सुबह को सूर्य देव को अर्घ्य देकर छठ पूजा की समाप्ति की जाएगी. छठ के इस खास मौके पर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) ने दो बच्चों की तस्वीर साझा की है, जो छठ के घाट पर बैठे नजर आ रहे हैं. इन फोटो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने कहा कि मेरे बिहारी बच्चे, तालाब के किनारे छठ पूजा मना रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने फैंस को छठ पूजा की ढेर सारी बधाइयां भी दीं. 

धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अपने ट्विटर हैंडल से दो बच्चों की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "मेरे बिहारी बच्चे, तालाब पर छठ पूजा मना रहे हैं. मेरे बिहारी भाइयों और बहनों को छठ पूजा की बहुत बधाई हो." धर्मेंद्र की यह पोस्ट सोशलम मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, साथ ही सोशल मीडिया यूजर इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. बता दें कि इस बार छठ पूजा 18 से 21 नवंबर तक मनाई जा रही है. छठ पूजा (Chhathi Maiya Ki Puja) की शुरुआत चतुर्थी को नहाए-खाय से 18 नवंबर को हो गई थी. इसके अगले दिन यानी 19 नवंबर को खरना या लोहंडा (इसमें प्रसाद में गन्ने के रस से बनी खीर दी जाती है). 

वहीं, बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़े रहते हैं. धर्मेंद्र इन दिनों अपना समय फार्म हाउस पर ही गुजार रहे हैं. अकसर धर्मेंद्र फार्महाउस पर रहते हुए फोटो और वीडियो शेयर करते हैं और अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं. धर्मेंद्र किसी खास मौके पर ही मुंबई जाते हैं. धर्मेंद्र ने आखिरी बार अपने पोते यानी करण देओल की फिल्म पल पल दिल के पास प्रोड्यूस की थी. यह फिल्म करण देओल की डेब्यू फिल्म थी, जिसे सनी देओल ने डायरेक्ट किया था. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra, Dharmendra On Chhath Puja, Dharmendra Shares Children Photo On Chhath Puja, Dharmendra Wish Chhath Puja On Social Media
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com