विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2020

धर्मेंद्र ने अपनी मां को लेकर किया ट्वीट, बोले- मुझे घर खर्च के बारे में हमेशा बताती थीं, लेकिन मैं...

धर्मेंद्र (Dharmendra) ने हाल ही में अपनी मां को लेकर ट्वीट किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस ट्वीट में उन्होंने बताया है कि उनकी मां उन्हें घर खर्च के बारे में बताती थी, लेकिन वो...

धर्मेंद्र ने अपनी मां को लेकर किया ट्वीट, बोले- मुझे घर खर्च के बारे में हमेशा बताती थीं, लेकिन मैं...
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) ने किया ट्वीट
  • धर्मेंद्र ने मां को लेकर किया ट्वीट
  • बोले- मुझे घर खर्च के बारे में बताती थीं..
  • धर्मेंद्र का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) इन दिनों भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. धर्मेंद्र नियमित अंतराल पर फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी मां को लेकर एक ट्वीट किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. धर्मेंद्र ने इस ट्वीट में लिखा है: "मेरी मां हमारे घर को तब तक चलाती रही, जब तक वो जिंदा रही. वह हमेशा चाहती थी कि मैं महीने के खर्च को जानूं, लेकिन मैं इग्नोर करता रहा. जानते हुए भी, वह कुछ जरूरतमंद लोगों को पैसे भेजा करती थी. हमारे चेहरे पर प्यार भरी खुशी सारी कहानी बयां करती हैं. वह एक महान इंसान थीं."

धर्मेंद्र (Dharmendra) ने इस तरह अपनी मां को लेकर यह ट्वीट किया, जो खूब सुर्खियों में है. उनके इस ट्वीट में मां के लिए उनका प्यार झलकता है. इस ट्वीट पर फैन्स खूब रिएक्शन भी देने लगे हैं. इससे पहले भी उन्होंने एक ट्वीट किया था, जिसमें लिखा था: 'दिल से जुदा हूं...दोस्तों, कह देता हूं, छोटा था. मां से कह बैठा. तू कभी छोड़ के न जाएगी मुझे...तू हमेशा जिंदगा रहेगी. सीने से लिपटा लिया मां ने. कहने लगी. तेरे नाना नानी जिंदा हैं क्या? मैं भी तो, उन बिन जिंदा हूं...' धर्मेंद्र ने ट्वीट करते समय अपनी मां की फोटो भी शेयर की है.

बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से 1960 में डेब्यू किया. धर्मेंद्र को 1970 के दशक के मध्य में दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों में स्थान मिला था. धर्मेंद्र वर्ल्ड आयरन मैन अवार्ड से भी नवाजे जा चुके हैं. खुद एक्ट्रेस वहीदा रहमान ने सिंगिंग शो के दौरान कहा था कि धर्मेंद्र उनके क्रश हैं. धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर भी जोरदार अंदाज में एक्टिव रहते हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra, Dharmendra Tweet, Dharmendra On His Mother
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com