- धर्मेंद्र को याद आई 'जय और वीरू' की जोड़ी
- एक्टर ने शेयर की अमिताभ बच्चन के साथ पुरानी तस्वीर
- अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फोटो हुई वायरल
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. फिल्मी दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने के बाद धर्मेंद्र इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी यादों को अकसर याद करते नजर आते हैं. हाल ही में एक्टर ने अपनी पुरानी फिल्म शोले से जुड़ी एक फोटो ट्विटर पर शेयर की है, जिसमें वह बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ रहे हैं. अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की यह फोटो देख ऐसा लग रहा है मानो यह ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे की शूटिंग के दौरान ली गई फोटो हो. एक्टर धर्मेंद्र की यह फोटो सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रही है.
जॉन टेनियल की 200वीं जयंती पर गूगल ने बनाया डूडल, Alice in Wonderland ने बदली जिंदगी
Yaadeyn sunaati ....Tasveer........ikk tasveer ????ki yaad jis ki ......yaad e duniyan ho gaie ........Love you friends. pic.twitter.com/dhq2JWKcjU
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) February 28, 2020
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अपनी फोटो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र (Dharmendra) ने लिखा, "यादें सुनातीं...तस्वीर, इक तस्वीर, कि याद जिसकी यादें दुनिया हो गईं. लव यू दोस्तों." फोटो में जय-वीरू की जोड़ी अपनी शूटिंग की तैयारी करती दिखाई दे रही है. बता दें कि फिल्म शोले में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के साथ को खूब पसंद किया गया था. इतना ही नहीं, फिल्म में दोनों की दोस्ती की मिसालें लोग असल जिंदगी में भी दिया करते थे. इससे पहले धर्मेंद्र ने बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के साथ भी अपनी एक फोटो शेयर की थी. इसे पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "बरसों बाद, प्यारे छोटे भाई मिथुन के साथ. तरस जाता हूं इन लम्हों के लिए...अपनी इस फैमिली के साथ."
अमिताभ बच्चन का ट्वीट हुआ वायरल, लिखा- 'एक उत्कृष्ट बुद्धिमान व्यक्ति वो, जो ढोंग करे...'
बता दें कि बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) ने कुछ दिनों पहले 'ही मैन' नाम के रेस्तरां की शुरुआत की है. इससे पहले उन्होंने 'गरम धरम ढाबा' शुरू किया था, जिसकी कामयाबी के बाद एक्टर ने ही मैन शुरू करने के बारे में भी सोचा. धर्मेंद्र के जीवन की बात करें तो उनका बचपन साहनेवाल में गुजरा. धर्मेंद्र के पिता स्कूल हेडमास्टर थे. धर्मेंद्र ने अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से 1960 में बॉलीवुड में डेब्यू किया. उनको 1970 के दशक के मध्य में दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों में स्थान मिला था. धर्मेंद्र वर्ल्ड आयरन मैन अवार्ड से भी नवाजे जा चुके हैं. धर्मेंद्र की लोकप्रिय फिल्मों में 'सत्यकाम', 'खामोशी', 'शोले', 'क्रोधी' और 'यादों की बारात' जैसी फिल्मों के नाम आते हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं