- धर्मेंद्र की फोटो हुई वायरल
- गाय का दूध दुहते आए नजर
- 83 साल के हैं बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र
धर्मेंद्र (Dharmendra) 83 साल की उम्र में जिस तरह की जिंदगी जी रहे हैं, उसे देखकर किसी को भी रश्क हो सकता है. धर्मेंद्र खेत-खलिहानों और मवेशियों के साथ सुकून भरी जिंदगी जी रहे है. बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) सोशल मीडिया के जरिये अपने फैन्स के साथ संपर्क बनाए रहते हैं और अपने फार्म हाउस के खूब वीडियो और फोटो पोस्ट करते हैं. धर्मेंद्र के ये वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी होते हैं. धर्मेंद्र की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है इस फोटो में धर्मेंद्र (Dharmendra) में गाय का दूध दुहते नजर आ रहे हैं.
Milking, Basic training of a farmer I learnt it in my village . pic.twitter.com/dHcpckkVOJ
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) May 8, 2019
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वे गाय का दूध दुहते दिख रहे हैं. इस फोटो के साथ धर्मेंद्र ने बहुत ही दिलचस्प कैप्शन भी शेयर किया है. धर्मेंद्र ने लिखा हैः 'गाय का दूध निकाल रहा हूं. किसान की बेसिक ट्रेनिंग. मैंने इसे अपने गांव में ही सीख लिया था.' धर्मेंद्र अपना अधिकतर समय फार्म हाउस में निकाल रहे हैं. वहीं, उनके बेटे सनी देओल (Sunny Deol) पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.
सनी देओल ने चुनाव प्रचार के दौरान भी छोड़ा नहीं ये काम, अब वायरल हो रहा है Video
आतिशी के समर्थन में आईं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, ट्विटर पर लिखा- जहरीली मानसिकता का नतीजा
बता दें कि धर्मेंद्र (Dharmendra) का जन्म 8 दिसंबर, 1935 को पंजाब के लुधियाना के नसराली गांव में हुआ था. बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र का असली नाम धरम सिंह देओल है. धर्मेंद्र का बचपन साहनेवाल में गुजरा. धर्मेंद्र के पिता स्कूल हेडमास्टर थे. धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से 1960 में बॉलीवुड में डेब्यू किया. धर्मेंद्र को 1970 के दशक के मध्य में दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों में स्थान मिला था. धर्मेंद्र वर्ल्ड आयरन मैन अवार्ड से भी नवाजे जा चुके हैं. धर्मेंद्र की लोकप्रिय फिल्मों में 'सत्यकाम', 'खामोशी', 'शोले', 'क्रोधी' और 'यादों की बारात' जैसी फिल्मों के नाम आते हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं