देओल खानदान के सभी लोग लाइम लाइट में रहना कम ही पसंद करते हैं. यही वजह है कि आप धर्मेंद्र (Dharmendra), सनी देओल (Sunny Deol) या बॉबी देओल (Bobby Deol) को किसी फिल्मी पार्टी में कम ही देखते हैं. किसी खास दोस्त या करीबी की पार्टी हो तो वो दूसरी बात है लेकिन इसके अलावा ये पार्टियों में शामिल होने वालों में से नहीं हैं. इस परिवार की लेडीज भी कुछ ऐसी ही हैं. सनी देओल की पत्नी पूजा देओल हों या बॉबी देओल की तान्या ये दोनों भी पैपराजी की नजरों में कम ही आती हैं लेकिन जब भी आती हैं अपनी खूबसूरती और स्टाइल से इंप्रेस कर जाती है.
फिलहाल हम आपको बॉबी देओल की पत्नी तान्या का लेटेस्ट लुक दिखाने जा रहे हैं. तान्या, सलमान खान की ईद पार्टी में पहुंची थीं और यहां नजर आईं तो पैपराजी भी पोज के लिए कहने से खुद को रोक नहीं पाए. तान्या ने एक रफल्ड साड़ी पहनी थी और मेकअप भी काफी मिनिमल था. तान्या ने एथनिक के साथ मॉडर्न ट्रेंड का जो फ्यूजन तैयार किया वो फैन्स को खासा पसंद आया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तान्या कई बार बॉबी देओल के साथ भी नजर आती हैं तो ये कपल पैपराजी का फेवरेट बन जाता है. ऐसा इसलिए भी होता है कि ये फैमिली बहुत ही कम लाइम लाइट में रहती है. ऐसे में इन्हें जानना और इनकी तस्वीरें देखना फैन्स को अच्छा लगता है. सनी देओल और बॉबी देओल की दूसरी पारी के बाद से तो हर तरफ केवल देओल बॉयज के ही चर्चे हैं. दोनों भाइयों के पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है और सनी देओल तो बहुत जल्द जाट के साथ स्क्रीन पर आ ही रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं