विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2020

युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री ने किया सरगुन मेहता के साथ धमाकेदार डांस, Video ने मचाया तहलका

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का एक वीडियो भी लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें धनाश्री वर्मा एक्ट्रेस सरगुन मेहता के साथ जी करदा सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं.

युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री ने किया सरगुन मेहता के साथ धमाकेदार डांस, Video ने मचाया तहलका
धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने सरगुन मेहता के साथ किया धमाकेदार डांस
  • धनाश्री वर्मा ने सरगुन मेहता के साथ जी करदा पर किया धमाकेदार डांस
  • वीडियो में दिखा धनाश्री वर्मा और धनाश्री वर्मा का शानदार अंदाज
  • धनाश्री वर्मा का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. उनकी  फोटो हो या वीडियो, खूब चर्चा में रहती हैं. अपने डांस को लेकर भी युजवेंद्र चहल की मंगेतर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. उनका एक वीडियो भी लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें धनाश्री वर्मा एक्ट्रेस सरगुन मेहता के साथ जी करदा सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं. उनका यह वीडियो इंडिया डांसिंग स्टार ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं. 

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के इस डांस वीडियो में उनके डांस के साथ-साथ उनका लुक भी जबरदस्त लग रहा है. ब्लैक जींस और ब्लू टॉप में धनाश्री वर्मा का लुक देखने लायक है. वहीं, जी करदा सॉन्ग पर सरगुन मेहता भी धनाश्री वर्मा का बखूबी साथ देती हुई नजर आ रही हैं. उनके इस वीडियो को लेकर फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. बता दें कि धनाश्री वर्मा हाल ही में दुबई से लौटी हैं. मशहूर यू-ट्यूबर अपने मंगेतर युजवेंद्र चहल और उनकी टीम को सपोर्ट करने के लिए दुबई गई थीं, जहां रहते हुए उन्होंने खूब फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किये.

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma)पेशे से तो एक डॉक्टर हैं, लेकिन उन्होंने अपने डांस से भी लोगों के दिलों में जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम एकाउंट पर जहां 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं तो वहीं यू-ट्यूब पर भी धनाश्री वर्मा के 20 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. बता दें कि युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा की कुछ दिनों पहले ही सगाई हुई थी, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं. इसके अलावा दोनों एक-दूसरे के साथ अकसर फोटो शेयर करते या एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते हुए भी नजर आते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanashree Verma, Yuzvendra Chahal, Dhanashree Verma Dance, Dhanashree Verma Dance On Jee Karda, Dhanashree Verma Dance With Sargun Mehta
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com