विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2020

धनाश्री वर्मा ने पिंक लहंगे में किया 'परी हूं मैं' पर धमाकेदार गरबा, युजवेंद्र चहल की मंगेतर का देखें Video

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का यह डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

धनाश्री वर्मा ने पिंक लहंगे में किया 'परी हूं मैं' पर धमाकेदार गरबा, युजवेंद्र चहल की मंगेतर का देखें Video
धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • धनाश्री वर्मा का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • ट्रेडिशनल आउटफिट में किया गरबा
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने अपने डांस से खूब पहचान बनाई हैं. धनाश्री वर्मा एक डॉक्टर के साथ-साथ बेहतरीन डांसर और कोरियोग्राफर भी हैं. वहीं, हाल ही में धनाश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डांसर अपनी दोस्त के साथ मिलकर ट्रेडिशनल आउटफिट में गरबा करती नजर आ रही हैं. वीडियो में धनाश्री (Dhanashree Verma Garba Video) ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है, जो उन पर काफी फब रहा है. युजवेंद्र चहल की मंगेतर इस आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं. वहीं, डांस में उनकी एनर्जी की हर कोई सराहना कर रहा है.


धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का यह डांस वीडियो फैन्स को इतना पसंद आ रहा है कि चंद ही घंटों में वीडियो को 3 लाख 37 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो को शेयर करते हुए डांसर ने कैप्शन में लिखा, "परी हूं मैं की वह फीलिंग. हमारे नवरात्रि वीडियो पर इतनी सारी प्रतिक्रिया मिलने से काफी खुश हूं." वहीं क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "क्यूटनेस ओवरलोडिड." धनाश्री के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) पेशे से तो एक डॉक्टर हैं, लेकिन वह अपने डांस के लिए भी खूब जानी जाती हैं. वह अकसर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर डांस वीडियो और फोटो साझा करती हैं, जो खूब वायरल भी होते हैं. इंस्टाग्राम पर धनाश्री वर्मा के करीब 17 लाख फॉलोअर्स हैं. हाल ही में उनकी और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सगाई हुई है, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. इसके अलावा दोनों अकसर एक-दूसरे की सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते नजर आते हैं. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanashree Verma, Dhanashree Verma Video, Dhanashree Verma Video Viral, Dhanashree Verma Dance Video, Dhanashree Verma Garba, Dhanashree Verma Instagram, Dhanashree Verma Navratri Special Dance, Yuzvendra Chahal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com