विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2020

Dhanashree Verma ने ऋतिक रोशन के गाने पर किया धमाकेदार डांस, युजवेंद्र चहल की मंगेतर का Video वायरल

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma Video) का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Dhanashree Verma ने ऋतिक रोशन के गाने पर किया धमाकेदार डांस, युजवेंद्र चहल की मंगेतर का Video वायरल
धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • धनाश्री वर्मा का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • डांसर ने ऋतिक रोशन के गाने पर मचाया तहलका
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. धनाश्री वर्मा एक डांसर और कोरियोग्राफर हैं. वहीं, इन दिनों उनके डांस वीडियो जमकर धूम मचा रहे हैं. हाल ही में धनाश्री (Dhanashree Verma Video) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डांसर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में धनाश्री ऋतिक के गाने 'मैं तेरा' पर धमाकेदार डांस कर रही हैं. उनके मूव्स फैन्स के होश उड़ा रहे हैं.

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के इस डांस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, एक्ट्रेस के डांस वीडियो अकसर वायरल होते रहते हैं. हाल ही में उनका एक और वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में धनाश्री 'बम डिगी डिगी (Bom Diggy Diggy)' गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देती नजर आ रही थीं. धनाश्री का यह वीडियो भी फैन्स को काफी पसंद आया था.

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने कुछ दिनों पहले अपना एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह 'बूम-बूम' सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही थीं. इसके अलावा वह कई वीडियो को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं. धनाश्री वर्मा पेशे से एक डॉक्टर हैं, लेकिन अपने डांस से भी उन्होंने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. हाल ही में उनकी और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की सगाई हुई थी, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. इन दिनों जहां युजवेंद्र चहल आईपीएल के कारण दुबई में हैं तो वहीं धनाश्री वर्मा भी मैच के दौरान उनका खूब सपोर्ट करती हुई नजर आती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanashree Verma, Dhanashree Verma Dance, Dhanashree Verma Dance Video, Dhanashree Verma Video Viral, Dhanashree Verma Instagram, Yuzvendra Chahal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com