विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2018

'धड़क' स्क्रीनिंग पर रेखा ने जाह्नवी-ईशान को लगाया गले, कुछ यूं हुए इमोशनल... देखें वीडियो

बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' के रिलीज से पहले स्क्रीनिंग हुई. इस मौके पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने यहां पर शिरकत की.

'धड़क' स्क्रीनिंग पर रेखा ने जाह्नवी-ईशान को लगाया गले, कुछ यूं हुए इमोशनल... देखें वीडियो
धड़क के फिल्म स्क्रीनिंग पर रेखा ने जाह्नवी और ईशान को लगाया गले
  • 'धड़क' की फिल्म स्क्रीनिंग
  • कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं
  • रेखा ने जाह्नवी-ईशान को लगाया गले
नई दिल्ली: बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' के रिलीज से पहले स्क्रीनिंग हुई. इस मौके पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने यहां पर शिरकत की. जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज होने जा रही है. जबकि इस फिल्म की स्क्रीनिंग बुधवार की शाम मुंबई में की गई. यहां पर बॉलीवुड की आइकॉनिक एक्ट्रेस रेख समेत कई बड़ी सेलिब्रिटी भी पहुंचे. स्क्रीनिंग के पूर्व कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है. इंस्टाग्राम पर विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रेखा भावुक होकर जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर से बात की और गले लगा लिया.

Janhvi Kapoor के हाथ लगी पानी पूरी तो यूं ढोल पर नाचती दिखीं श्रीदेवी की बेटी...
 

इस दौरान ईशान खट्टर काफी भावुक हो गए और रेखा को गले लगाते वक्त आंखे नम हो गई. जाह्नवी कपूर के लिए यह काफी अहम पल है और ऐसे मौके पर उनके पिता बोनी कपूर उनके हर कदम पर साथ दिखे. यहां पर करिश्मा कपूर ने भी दोनों स्टार्स को फिल्म के लिए बधाई दी. बता दें कि इसी साल फरवरी माह में जाह्नवी की मां श्रीदेवी की दुबई के एक होटल में दुर्घटनावश टब में गिरने से मौत हो गई थी. हालांकि जाह्नवी फिल्म रिलीज से पहले कई टीवी शोज पर गईं और काफी स्ट्रांग दिखीं. 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


अस्पताल में ड्रामे कर रहे थे ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर को देखकर भूल गए चोट और फिर....

आमतौर पर फिल्म प्रमोशन स्टार्स के लिए काफी थकाऊ होता है, लेकिन Dhadak स्टार्स ने प्रमोशनल इवेंट को काफी एन्जॉय किया. प्रमोशन के साथ-साथ इन्होंने अपने फेवरेट फूड भी खाए. पिछले दिनों कपल का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें जाह्नवी कपूर एक ढाबे पर जाने की जिद कर रही थीं, लेकिन ईशान ने उनकी बातों को नजरअंदाज किया.

Video: ‘धड़क’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर सितारों का जमावड़ा


बता दें, शशांक खेतान निर्देशित फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन और जी स्टूडियो ने मिलकर फिल्म बनाई है. 'धड़क' में जाह्नवी कपूर के काम को लेकर सबकी नजरें हैं. देखना यह है कि श्रीदेवी की बेटी एक्टिंग के मामले में किस तरह अपनी फैन फॉलोइंग बनाती हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhadak Screening, Janhvi Kapoor, Ishaan Khattar, Rekha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com