Devara 8 days box office collection: साउथ के टाइगर यानी जूनियर एनटीआर की एपिक एक्शन फिल्म देवरा की दहाड़ कम नहीं हुई है. जहां फिल्म ने भारत में 200 करोड़ आंकड़ा केवल 8 दिनों में पार कर लिया है तो वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म ने अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा द रूल को पछाड़ दिया है. इसके साथ ही हर दिन के साथ देवरा सुपरहिट होने की तरफ बढ़ती नजर आ रही है, जिसे जानकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
देवरा ने छोड़ा पुष्पा के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे | Devera Beats Pushpa Lifetime Collection
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार बात करें तो 8वें दिन 6.25 करोड़ की कमाई भारत में देवरा ने कर ली है. इसके बाद भारत में टोटल नेट कलेक्शन 221.85 करोड़ तक पहुंचा है. जबकि वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 405 करोड़ तक पहुंच गया है. जबकि फिल्म का बजट 300 से 350 करोड़ का बताया जा रहा है. इसके साथ ही पुष्पा द रूल, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 350.1 करोड़ था. वह पीछे छूट चुका है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देवरा की बात करें तो जूनियर एनटीआर के अलावा जान्हवी कपूर और सैफ अली खान फिल्म में नजर आ रहे हैं. तेलुगू में 1200 शोज के साथ फिल्म कमाई करती हुई नजर आ रही है. जबकि 8000 शोज के साथ इस फिल्म ने सभी भाषाओं में ओपनिंग की थी. वहीं 172 करोड़ की वर्ल्डवाइड ओपनिंग हासिल की थी.
गौरतलब है कि कोरतला शिवा द्वारा निर्देशित देवरा का दूसरा पार्ट आना अभी बाकी है. जबकि फिल्म के ओटीटी राइट्स मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहले ही बिक चुके हैं. इसके चलते यह फिल्म हिट साबित हो गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं