Devara Box Office Collection Day 6: देवरा 2024 की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसके ऐलान के बाद से ही फैंस के बीच इस मूवी को लेकर काफी उम्मीदें थीं. जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर की देवरा 27 सितंबर को आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसने पहले दिन 100 करोड़ पार की वर्ल्डवाइड ओपनिंग हासिल की. जबकि भारत में यह आंकड़ा 75 करोड़ से ज्यादा का रहा. लेकिन वीकडेज में मूवी की कमाई काफी कम हो गई. लेकिन अब दूसरा वीकेंड शुरू होने से पहले देवरा के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला है.
देवरा का 6 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | Devara Box Office Collection Day 6
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, देवरा का छठे दिन 20.50 करोड़ कलेक्शन रहा. इसके बाद भारत में फिल्म का आंकड़ा 207.85 करोड़ रहा है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 400 करोड़ के करीब पहुंचने वाला है. जबकि फिल्म का बजट 300 से 350 करोड़ का बताया जा रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पांच दिनों में कमाई देखें तो पहले दिन देवरा ने 82.5 करोड़ की ओपनिंग की थी, जिसमें तेलुगू में 73.25 करोड़, हिंदी में 7.5 करोड़, कन्नड़ में 35 लाख, तमिल में 1 करोड़ और मलयालम में 4 लाख का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया.
इसके बाद दूसरे दिन 38.2 करोड़ का आंकड़ा देवरा ने पार किया. तीसरे दिन 39.9 करोड़ की कमाई फिल्म ने अपने नाम की. जबकि चौथे दिन 12.75 करोड़ का कलेक्शन रहा. पांचवे दिन कमाई 14 करोड़ ही पहुंची. इसमें सबसे कम कमाई मलयालम भाषा में हुई है, जो पांच करोड़ भी अपने खाते में नही डाल पाई है. जबकि तेलुगू भाषा में फिल्म का कलेक्शन काफी अच्छा देखने को मिल रहा है. वहीं हिंदी भाषा में फिल्म एवरेज से कम कमाई करती नजर आ रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं