Devara Box Office Collection Day 5: देवरा पार्ट 1 इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज से पहले यह फिल्म काफी सुर्खियों में रही थी. इतना ही नहीं विदेशों में देवरा को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. लेकिन पहले वीकेंड के बाद जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन बुरे दिनों को सामना कर रही है. देवरा ने अपने पहले मंगलवार को उम्मीद से काफी कम कमाई की है. जिसके चलते यह फिल्म अभी तक इंडिया में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो देवरा ने अपने पहले मंगलवार को सिर्फ 7.64 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि यह फिल्म के अभी अनुमानित आंकड़े हैं. आपको बता दें कि जूनियर एनटीआर की इस फिल्म ने 82.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. वहीं दूसरे दिन देवरा का कलेक्शन घटकर 38.2 करोड़ रुपये रह गया. तीसरे दिन इस फिल्म ने 39.9 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 12.75 था. इस तरह जूनियर एनटीआर की फिल्म ने अपने चार दिन में 180.99 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बात करें फिल्म देवरा की तो देवरा की कहानी जूनियर एनटीआर की है. वो सैफ अली खान के साथ मिलके समुद्र के जरिये गैर कानूनी कामों को अंजाम देते हैं. फिर एक दिन देवरा का हृदय परिवर्तन हो जाता है. लेकिन ये बात सैफ अली खान को पसंद नहीं आती है. फिर इस सब के बीच एक दिन देवरा गायब हो जाता है. लेकिन समुद्र में जाने और गैर कानूनी काम करने वालों को देवरा बख्शता नहीं है. यही है देवरा की कहानी जिसे लगभग तीन घंटे में दिखाया गया है. कहानी में नयापन नहीं है. चीजें बहुत ज्यादा स्वाभाविक हैं और हो सकता है इस फिल्म का अंत आपको बाहुबली एक की याद दिला दे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं