विज्ञापन

Raaka Actors Fees: दीपिका को मिली अल्लू अर्जुन से सात गुना कम फीस, जानें एटली के Raaka के एक्टर्स की फीस

Raaka Actors Fees: अब दीपिका पादुकोण अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं, लेकिन उनकी फीस को लेकर एक रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है.

Raaka Actors Fees: दीपिका को मिली अल्लू अर्जुन से सात गुना कम फीस, जानें एटली के Raaka के एक्टर्स की फीस
Raaka Actors Fees: दीपिका को मिली अल्लू अर्जुन से सात गुना कम फीस

पिछले साल दीपिका पादुकोण फिल्म कल्कि को लेकर आलोचना का शिकार हो गई थीं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने इस फिल्म के लिए ज्यादा फीस चार्ज की थी, जिसके बाद उन्होंने फिल्म से खुद को अलग कर लिया. बताया जाता है कि फीस और काम के घंटे के चलते उन्हें फिल्म स्प्रिट से भी दूर कर दिया गया. हालांकि अब दीपिका पादुकोण अल्लू अर्जुन  की फिल्म 'राका' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं, लेकिन उनकी फीस को लेकर एक रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है.

राका कास्ट फीस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन को 'राका' के लिए करीब 175 करोड़ रुपये मिल रहे हैं. वहीं, दीपिका पादुकोण को सिर्फ 25 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं. यानी दीपिका की फीस अल्लू अर्जुन से लगभग सात गुना कम है. रश्मिका मंदाना को भी 5 से 7 करोड़ रुपये के आसपास फीस मिलने की बात कही जा रही है. हालांकि, ये आंकड़े अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुए हैं.

ये भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ के लिवर में फिर से सिस्ट, एक्ट्रेस को बेटे के साथ नहीं रहने का सता रहा गम

राका का बजट

'राका' फिल्म के निर्देशक एटली हैं, जिन्होंने शाहरुख खान की 'जवान' बनाई थी. यह फिल्म सन पिक्चर्स द्वारा बनाई जा रही है. इसका बजट करीब 700 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बनाता है. 'राका' में अल्लू अर्जुन तीन अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं,एक पुलिस अधिकारी, एक आधा इंसान-आधा राक्षस और उनके पिता का रोल.

राका की शूटिंग

'राका' की शूटिंग बड़े स्तर पर हो रही है. अगला शेड्यूल मुंबई में शुरू होने वाला है. पूरी फिल्म 2026 के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है और इसे 2027 में रिलीज किया जा सकता है. हाल ही में अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन पर 'राका' का एक पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें उनका लुक काफी रहस्यमयी और ताकतवर दिख रहा था. बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बड़े स्टार्स की यह जोड़ी दर्शकों में काफी उत्सुकता पैदा कर रही है. दीपिका पादुकोण हाल के सालों में कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जबकि अल्लू अर्जुन 'पुष्पा' सीरीज की सफलता के बाद और भी चर्चा में हैं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raaka, Film Raaka, Allu Arjun, Deepika Padukone, Rashmika Mandanna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com