- दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह ने तिरुमाला मंदिर में की पूजा अर्चना
- सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
- इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने शादी की पहली सालगिरह के मौके पर बृहस्पतिवार को तिरुमाला (Tirumala Tirupati) के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर की पूजा अर्चना की. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. दोनों कलाकारों ने तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. इन तस्वीरों में दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं.
रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया संग गाया 'आशिकी में तेरी', यूट्यूब पर Video का तूफान
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को टैग करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, "अपनी शादी की पहली सालगिरह पर हमने भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लिया. आप सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया!" बॉलीवुड स्टार जोड़ी अपने परिवार के साथ बुधवार रात यहां पहुंची.
राफेल डील पर आया SC का फैसला, तो बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोले- 'यह राहुल गांधी के मुंह पर जोरदार तमाचा'
मंदिर के सूत्रों ने पीटीआई भाषा को बताया कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के एक गेस्ट हाउस में रात भर रुकने के बाद दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने पारंपरिक परिधान में मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर की पूजा की. शादी के बाद दीपिका पहली बार मंदिर आयी थीं. सूत्रों के अनुसार, उन्होंने मंदिर में लगभग आधा घंटा बिताया.
VIDEO: Deepika-Ranveer की पहली Marriage Anniversary: जानें कैसे आए एक-दूसरे के करीब
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं