विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2018

Danish Zehen ने सारा अली खान को यूं किया था इम्प्रेस, Video हो रहा वायरल

MTV के रियलिटी शो 'Ace of Space' के कंटेस्टेंट दानिश जेहन (Danish Zehen) के निधन से उनके फैन्स में शोक की लहर है. दानिश का सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है.

Also Read in
Danish Zehen ने सारा अली खान को यूं किया था इम्प्रेस, Video हो रहा वायरल
दानिश जेहन (Danish Zehen) का सड़क हादसे में निधन, सारा अली खान (Sara Ali Khan) संग वीडियो वायरल
  • सड़क हादसे में हुआ दानिश जेहन का निधन
  • युवाओं के बीच जबरदस्त लोकप्रिय थे दानिश
  • सारा अली खान को भी किया था इम्प्रेस
नई दिल्ली:

MTV के रियलिटी शो 'Ace of Space' के कंटेस्टेंट रह चुके दानिश जेहन (Danish Zehen) का गुरुवार को कार हादसे में निधन हो गया था, और उनके आकस्मिक निधन से उनके फैन्स के बीच शोक की लहर है. मुंबई के 21 वर्षीय यूट्यूबर दानिश जेहन का निधन गुरुवार तड़के एक सड़क हादसे में हो गया था. दानिश जेहन एक शादी से लौट रहे थे, तभी वाशी में उनका कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इस हादसे में दानिश का निधन हो गया. दानिश जहां सोशल मीडिया पर एक जाना-पहचाना नाम हैं, और 'Ace of Space' में दानिश जहां (Danish Zehen) ने अपने स्टाइल से बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) का दिल जीत लिया था. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

दानिश जेहन और सारा अली खान (Sara Ali Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सारा अली खान एक सोफे पर बैठी हैं और दानिश जेहन अपना स्वैग दिखा रहे हैं. दानिश जेहन अपने स्वैग से सारा अली खान को इम्प्रेस करते हैं और सारा अली खान उनके स्टाइल से हैरान रह जाते हैं. लेकिन दानिश का इस तरह चले जाने ने उनके फैन्स को जबरदस्त झटका पहुंचाया है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by _ayan_muzammil_ (@_ayan_muzammil_) on

दानिश जेहन (Danish Zehen) के निधन की खबर 'Ace of Space' के होस्ट विकास गुप्ता ने दी थी. विकास गुप्ता ने सोशल मीडिया पर लिखाः "दानिश तू हमेशा जेहन में रहेगा, मैं दूसरे हाउसगेस्ट्स को कैसे बताऊं कि तू नहीं लौटेगा...जब मैं तुम्हें लेटे हुए देखता था तो एकदम बच्चे जैसे लगते थे. तुम बहुत दूर चले गए हो लेकिन हमेशा मेरे जेहन में रहोगे, शुक्रिया मुझे ये शब्द सिखाने के लिए."

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@thiz_is_ibrahim) on

दानिश जेहन (Danish Zehen) के इस दुनिया को अलविदा कहने से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दानिश का ये वीडियो वाकई इमोशनल कर देने वाला है. यही नहीं, दानिश के इंस्टाग्राम फैन्स में भी एकदम इजाफा हो गया है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Danish Zehen Viral Video, Danish Zehen Sara Ali Khan, Danish Zehen Ace Of Space, Danish Zehen Dies In Car Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com