विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2018

Danish Zehen ने 21 साल की उम्र में छुआ बुलंदियों को, मशहूर यूट्यूबर के 5 शानदार Video

Danish Zehen Video: दानिश जेहन ने अपने स्टाइल और वीडियो से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा था. उनके 5 शानदार वीडियो, जिनमें उनके स्टाइल से लेकर अंदाज तक सब कुछ है.

Also Read in
Danish Zehen ने 21 साल की उम्र में छुआ बुलंदियों को, मशहूर यूट्यूबर के 5 शानदार Video
Danish Zehen: दानिश जेहन सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और तस्वीरों से धमाल मचा देते थे.
  • दानिश जेहन का कार हादसे में निधन हो गया था
  • उनके अचानक निधन की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया
  • गुरुवार को एक कार हादसे में उनका निधन हो गया था
मुंबई:

MTV के रियलिटी शो ‘Ace of Space' के कंटेस्टेंट और मशहूर यूट्यूबर और दानिश जेहन (Danish Zehen) के अचानक निधन की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. दानिश जेहन (Danish Zehen) के निधन पर उनके फैंस को अभी भी भरोसा नहीं हो रहा है. दानिश जेहन (Danish Zehen) का बीते गुरुवार को एक कार हादसे में निधन हो गया. बता दें कि दानिश जेहन एक शादी से लौट रहे थे, तभी वाशी में उनका कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इस हादसे में दानिश का निधन हो गया. 21 साल के दानिश जेहन (Danish Zehen) मस्तमौला इंसान थे, जिसकी झलक उनके वीडियो में साफतौर पर दिखाई देती है. दानिश अपने हेयर स्टाइल और बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते थे. दानिश जेहन (Danish Zehen) के वीडियो हमेशा ही धमाल मचाते थे. दानिश जेहन सोशल मीडिया पर जाना पहचाना नाम था और उनकी फैन फॉलोविंग भी काफी थी.

दानिश जेहन (Danish Zehen) की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उनकी आखिरी यात्रा में फैन्स की जबरदस्त भीड़ जुटी थी.

दानिश जेहन (Danish Zehen) की मौत की खबर से उनके दोस्तों और फैंस को काफी बड़ा झटका लगा है. उनके निधन के बाद भी इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ती ही जा रही थी. अब खबर है कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट कर दिया गया है. बता दें कि दानिश जेहन ने (Danish Zehen) एक्सिडेंट से कुछ घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था. सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और तस्वीरों से धमाल मचा देने वाले दानिश जेहन (Danish Zehen) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) का दिल भी जीत लिया था. 

 

Danish Zehen ने सारा अली खान को यूं किया था इम्प्रेस, Video हो रहा वायरल

दानिश जेहन (Danish Zehen) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सारा अली खान एक सोफे पर बैठी हैं और दानिश जेहन अपना स्वैग दिखा रहे हैं. दानिश जेहन अपने स्वैग से सारा अली खान को इम्प्रेस करते हैं और सारा अली खान उनके स्टाइल से हैरान रह जाते हैं. लेकिन दानिश का इस तरह चले जाने ने उनके फैन्स को जबरदस्त झटका पहुंचाया है. हम आपको दानिश जेहन (Danish Zehen) के कुछ चर्चित वीडियो दिखाते हैं, जिसमें उन्होंने सभी दिल का जीत लिया था.

बता दें कि दानिश जेहन (Danish Zehen) के निधन की खबर 'Ace of Space' के होस्ट विकास गुप्ता (Vikas Gupta) ने दी थी.


 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Danish Zehen, Danish Zehen Videos, Danish Zehen Ace Of Space, Daish Zehan Popular Videos, Danish Zehen Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com