विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2020

दानिश जेहन के बर्थडे पर टोनी कक्कड़ ने गाया उनके लिए गाना, देखें TikTok स्टार के 5 जबरदस्त Video

दानिश जेहन (Danish Zehen) का आज 24वां जन्मदिन है. उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर मशहूर सिंगर टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एक गाना भी गाया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

दानिश जेहन के बर्थडे पर टोनी कक्कड़ ने गाया उनके लिए गाना, देखें TikTok स्टार के 5 जबरदस्त Video
दानिश जेहन (Danish Zehen) के जन्मदिन पर टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) ने गाया उनके लिए गाना
  • दानिश जेहन का है आज 24वां जन्मदिन
  • दानिश जेहन के जन्मदिन पर टोनी कक्कड़ ने गाया उनके लिए गाना
  • दानिश जेहन के पांच वीडियो हुए वायरल

मशहूर यू-ट्यूबर, टिकटॉक स्टार और 'एस ऑफ स्पेस' के कंटेस्टेंट रह चुके दानिश जेहन (Danish Zehen) का आज 24वां जन्मदिन है. उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर मशहूर सिंगर टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एक गाना भी गाया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि दानिश जेहन का साल 2018 में अचानक एक कार हादसे में निधन हो गया था. उनके निधन ने न केवल लोगों को सकते में डाल दिया था, बल्कि सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया था. वहीं, दानिश जेहन को लेकर गाया गया टोनी कक्कड़ का यह गाना भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. 

@tonykakkar

Happy birthday ##DanishZehan We miss you.. ##tonykakkar ##coolestbadboi

♬ original sound - Tony Kakkar

दानिश जेहन (Danish Zehen Video) के जन्मदिन पर गाए गए गाने में टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) ने दिसंबर की उस रात का भी जिक्र किया, जिस रात दानिश जेहन ने दुनिया को अलविदा कह दिया था. इससे जुड़ा वीडियो उन्होंने अपने टिकटॉक पर भी साझा किया है, जिसे अब तक 4 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. अपने इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "दानिश जेहन, आपको आपके जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां. हम लोग आपको बहुत याद करते हैं." उनके इस वीडियो पर दानिश जेहन (Danish Zehen) के फैंस खूब कमेंट भी कर रहे हैं. टोनी कक्कड़ के वीडियो से इतर दानिश जेहन के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. 

बता दें कि यू-ट्यूबर और टिकटॉक स्टार दानिश जेहन (Danish Zehen) के निधन को डेढ़ साल हो चुका है. कम उम्र में ही उन्होंने लोकप्रियता का मुकाम हासिल कर लिया था. लेकिन दिसंबर की एक रात वह इस दुनिया को अलविदा कह गए. दरअसल, मशहूर यू-ट्यूबर एक शादी से लौट रहे थे, तभी वाशी में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और हादसे में उनकी मौत हो गई. अपने निधन के बाद भी वह फैंस के दिलों में बखूबी मौजूद हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Danish Zehen, Danish Zehen Video, Tony Kakkar Song On Danish Zehen, Happy Birthday Danish Zehen, Danish Zehen 24th Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com