आमिर खान की दंगल फिल्म में अहम किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने हाल ही में अपना एक्सपीरियंस शेयर किया और बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें पता चला कि उन्हें मिर्गी के दौरे पड़ते हैं. उन्होंने अपने शुरूआती डर के बारे में बताया कि कैसे वह सुर्खियों में रहते हुए उन्होंने अपनी स्थिति को कैसे संभाला. फातिमा ने बताया कि वह अक्सर सार्वजनिक रूप से होने वाले दौरे से बचने के लिए किसी इवेंट्स में जाने से बचती थीं, लेकिन समय के साथ उन्होंने इस बीमारी से निपटना सीखा, जिसके बारे में अब वह खुलकर बात कर रही हैं.
फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में फातिमा ने कहा, "दंगल की शूटिंग के दौरान मुझे मिर्गी का पता चला. पहले तो मैं इस बात को मानने को तैयार नहीं थी कि मुझे न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है. इसलिए मैंने कोई दवा नहीं ली. मुझे डर था कि लोगों के सामने मुझे मिर्गी का दौरा पड़ सकता है. मिर्गी को लेकर बहुत कलंक है. लोगों को लगता है कि आप या तो ड्रग्स ले रहे हैं, लाइमलाइट में रहना चाहते हैं, या भूत-प्रेत से जूझ रहे हैं और आपको इनसे दूर रहना चाहिए."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
फातिमा ने बताया कि ज्यादात्तर लोग मिर्गी के बारे में जानते नहीं और इससे कैसे डील करें इसके बारे में कम जानकारी रखते हैं. अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, क्योंकि मैं अपनी मेडेसिन समय पर नहीं ले रही थी. इसलिए मुझे दौरे ज्यादा पड़ते थे. मैं दवाइयां नहीं लेना चाहती थी. मैं न केवल लोगों से लड़ रही थी, बल्कि दवाइयों से भी लड़ रही थी. मुझे लगा कि नॉर्मल लाइफ में मुझे उनकी ज़रूरत नहीं है."
इसके अलावा एक्ट्रेस ने उन्हें समझने के लिए पैपराजी का शुक्रिया करते हुए कहा, "मुझे हफ़्ते में एक या दो बार दौरे पड़ते थे और इससे पहले चिंता बहुत ज्यादा होती थी. चमकती रोशनी मिर्गी के लिए एक जाना-माना ट्रिगर है, हालांकि ये हमेशा दौरे का कारण नहीं बनती. लेकिन, मैं इतना डर गई थी कि मैंने इवेंट और स्क्रीनिंग में जाना बंद कर दिया. आखिरकार, मैंने पैपराज़ी को अपनी स्थिति के बारे में बताया, और वे उन्होंने मुझे समझा. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब मैं आस-पास होती तो वे फ़्लैशलाइट का इस्तेमाल नहीं करते. कभी-कभी, मेरे को स्टार्स समझ नहीं पाते, लेकिन पैपराजी समझ जाते थे."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं