विज्ञापन

UP के सहारनपुर से निकला मशहूर संगीतकार, भाई के साथ बनाई जोड़ी, दिए 90s में कई सुपरहिट गाने, कम उम्र में कहा दुनिया को अलविदा 

बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर, म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर वाजिद खान उन चुनिंदा कलाकारों में से एक थे, जिनके गाने न सिर्फ समाज के हर वर्ग में पसंद किए जाते हैं, बल्कि वे सदाबहार बन गए.

UP के सहारनपुर से निकला मशहूर संगीतकार, भाई के साथ बनाई जोड़ी, दिए 90s में कई सुपरहिट गाने, कम उम्र में कहा दुनिया को अलविदा 
UP के सहारनपुर से निकला मशहूर संगीतकार
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर, म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर वाजिद खान उन चुनिंदा कलाकारों में से एक थे, जिनके गाने न सिर्फ समाज के हर वर्ग में पसंद किए जाते हैं, बल्कि वे सदाबहार बन गए. वाजिद खान का जन्म 7 अक्टूबर 1977 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक ऐसे कला प्रेमी परिवार में हुआ था, जहां उनके पिता उस्ताद शराफत अली खान एक प्रसिद्ध तबला वादक थे. उनके मामा उस्ताद फैज अहमद खान एक प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे. परिवार में शुरू से ही संगीतनुमा माहौल होने के कारण वाजिद को शुरू से ही गायकी में रुचि होने के साथ गहरी समझ थी. उन्हें गिटार बजाना काफी पसंद था.

यह भी पढ़ें-  आदित्य धर- यामी गौतम ने मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश को बनाया आशियाना, खूबसूरत घर की तस्वीरें मोह लेंगी मन  

उनके बड़े भाई का नाम साजिद खान हैं. वाजिद मशहूर संगीतकार जोड़ी 'साजिद-वाजिद' में से एक थे. दोनों भाईयों ने मिलकर बॉलीवुड में संगीत निर्देशक जोड़ी 'साजिद-वाजिद' के रूप में काम किया. वाजिद खान ने बतौर संगीतकार अपने करियर की शुरुआत 1988 में सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से की. इसके बाद 'साजिद-वाजिद' की जोड़ी ने बॉलीवुड के कई सुपरहिट फिल्मों में गाने दिए. उन्होंने 'दबंग', 'पार्टनर', 'वीर' और 'एक था टाइगर' जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन संगीत दिया. उन्होंने 'तेरे नाम', 'मुझसे शादी करोगी' और 'वांटेड' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में बेहतरीन संगीत दिया.

यह भी पढ़ें- जेल के दिनों को संजय दत्त ने किया याद, बोले- उन्हें लगा था मेरा हौसला टूट जाएगा

वाजिद खान एक बेहतरीन म्यूजिक कंपोजर होने के साथ-साथ लाजवाब प्लेबैक सिंगर भी थे. उन्होंने कई हिट फिल्मों में अपनी दमदार आवाज में लोकप्रिय गाने गाए, जिनमें 'हुड हुड दबंग', 'मेरा ही जलवा', 'सोनी दे नखरे', 'फेविकोल से', 'तुझे अक्सा बीच घुमा दूं', 'पांडे जी सीटी', 'हमका पीनी है', आदि शामिल हैं.  वाजिद खान ने 2003 में कमलरुख खान से शादी की थी. इस जोड़े की दो बेटियां हैं. 1 जून 2020 को मुंबई के एक अस्पताल में 42 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था, हालांकि कला के क्षेत्र में अपने योगदान और सदाबहार गानों के लिए वे सदा याद किए जाएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
90s Song, 90s Songs Hindi, 90s Songs Hits, 90s Songs Hits 90s Romantic, 90s Songs Hits 90s Romantic Son
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com