विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2019

Dabangg 3: 'मुन्ना बदनाम हुआ' सॉन्ग रिलीज, चुलबुल पांडे ने 'नई मुन्नी' संग मचाया धमाल...देखें Video

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'दबंग 3 (Dabangg 3)' का सॉन्ग 'मुन्ना बदनाम हुआ (Munna Badnaam Hua)' ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है.

Dabangg 3: 'मुन्ना बदनाम हुआ' सॉन्ग रिलीज, चुलबुल पांडे ने 'नई मुन्नी' संग मचाया धमाल...देखें Video
'मुन्ना बदनाम हुआ' (Munna Badnaam Hua) सॉन्ग ने मचाया धमाल
  • 'दबंग 3' का गाना हुआ रिलीज
  • 'मुन्ना बदनाम हुआ' ने यूट्यूब पर मचाया धमाल
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की फेमस 'दबंग (Dabangg)' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'दबंग 3 (Dabangg 3)' दर्शकों के दिलों में जगह बनाने के लिए तैयार है. रिलीज से पहले, फिल्म के निर्माता गानों के साथ दर्शकों का रुझान अपनी तरफ बनाये हुए है. पिछले दिनों में ऑडियो यूनिट और कुछ वीडियो रिलीज करने के बाद, अब फिल्म का गाना 'मुन्ना बदनाम (Munna Badnaam Hua)' रिलीज हो गया है. इस गाने में सलमान खान (Salman Khan) और वरिना हुसैन (Warina Hussain) के जबरदस्त डांस मूव्स के साथ-साथ सिंगर की तड़कती-भड़कती आवाज खूब तूफान मचा रही है. 

Viral Video: रूस की सेना ने एक सुर में गाया 'ऐ वतन, ऐ वतन' सॉन्ग, इंटरनेट पर छाया वीडियो

सलमान खान (Salman Khan) यानी चुलबुल पांडे का ये लुक लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. रिलीज होते ही 'दबंग 3 (Dabangg 3)' का 'मुन्ना बदनाम हुआ (Munna Badnaam Hua)' सॉन्ग यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. केवल आठ घंटों में ही इस गाने को 6 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फैन्स को भी यह सॉन्ग बेहद पसंद आ रहा है. बता दें, इससे पहले 'मुन्ना बदनाम' का टीजर रिलीज हुआ था, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आया था.

सनी लियोन ने ड्वेन ब्रावो के साथ 'चैंपियन सॉन्ग' पर मचाया धमाल, देखें धमाकेदार Video

बता दें, प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित, 'दबंग 3' (Dabangg 3) सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी है. इस फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) के साथ सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), किच्चा सुदीप और साईं मांजरेकर जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे. ये फिल्म 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है. 'दबंग 3' भारत में कई भाषाओं में रिलीज होने वाली सलमान खान की पहली फिल्म होगी. इस फिल्म को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dabangg 3, Munna Badnaam Hua, Salman Khan, Warina Hussain, Trending On Youtube
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com