विज्ञापन

स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस की पिटाई से घायल हुई कॉमेडियन की पत्नी, लगातार दर्द के बाद पता लगा टूट गई पसली

रौनक राजानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनके और उनकी पत्नी के साथ भी प्रोटेस्ट के दौरान इस तरह की बर्बरता हुई कि वे बुरी तरह घायल हो गए.

स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस की पिटाई से घायल हुई कॉमेडियन की पत्नी, लगातार दर्द के बाद पता लगा टूट गई पसली
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में घायल हुई कॉमेडियन की पत्नी
Social Media
नई दिल्ली:

पिछले कुछ दिनों से देशभर में स्टूडेंट्स सड़कों पर थे. नीट पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर उनके सवालों और आक्रोश का आखिरकार असर हुआ और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से इस्तीफा देना ही पड़ा. इस प्रोटेस्ट में लाठी-डंडे भी चले, पानी की धार भी चली और पैलेट गन तक का इस्तेमाल हुआ. 20 जुलाई को जहां दिल्ली में स्टूडेंट्स पर लाठी बरसाई गई वहीं 22 जुलाई को मुंबई को भी एक प्रोटेस्ट हुआ. इस दौरान कई जाने-माने चेहरे भी पुलिस की हिरासत में आए इन्हीं में से एक थी मशहूर कॉमेडियन रौनक रजानी की पत्नी. 

मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए प्रोटेस्ट में रौनक रजानी और उनकी पत्नी शामिल हुए थे. कॉमेडियन ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने दावा किया कि मुंबई पुलिस ने उन्हें जबरदस्ती हिरासत में लिया गया. उनके साथ गलत व्यवहार किया और इस तरह मारा की उनकी पत्नी की पसलियां टूट गईं और वो अस्पताल में भर्ती हुईं.

रौनक ने ये दावा पूरे सबूत के साथ किया. उन्होंने इस हादसे का पूरा वीडियो भी शेयर किया और बताया कि कब और किस तरह उनकी पत्नी की पसलियां टूटीं. कॉमेडियन ने पूरी घटना समझाते हुए कहा, मुंबई में हुए प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने लोगों को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में ले रही थी. उसी समय मेरी पत्नी और मुझे भी पुलिस ने पकड़ लिया. शायद आपने हम दोनों की पुलिस वैन में बैठे कोई तस्वीर भी देखी होगी.

यह भी पढ़ें: 30 साल पहले बाहुबली की शिवगामी देवी के साथ शाहरुख खान ने किया था ये गाना, समझ नहीं पाएंगे सैड सॉन्ग है लव

उन्होंने कहा, पुलिस ने हमें जबरदस्ती धक्का देकर वैन में बैठाया. इस दौरान मेरी गर्दन में मोच आ गई. जबकि मेरी पत्नी की एक पसली टूट गई. हमने इसको इतना बड़ा मुद्दा नहीं बनाया. सच बताऊं तो पिछले एक हफ्ते में लोगों ने पुलिस की मारपीट के इससे भी बुरे मामले झेले हैं. इसलिए हमने सोचा कि जो हुआ, सो हुआ. अगले दिन 23 जुलाई को हम दिल्ली चले गए. जब वो वापस आई तो उसका दर्द कम नहीं हो रहा था. जब डॉक्टर के पास और एक्स रे करवाया तो पता चला कि हड्डी में फ्रैक्चर है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raunaq Rajani, Entertainment, CJP, Student Protest, Mumbai Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com