इन दिनों लोगों के बीच कॉन्सर्ट को लेकर क्रेज बहुत देखने को मिल रहा है. लोग कॉन्सर्ट की हजारों में टिकट लेने को तैयार हैं. दिलजीत दोसांझ, कोल्डप्ले समेत कई कलाकार के अपने शो करने जा रहे हैं. अगर आप 90 के दशक के रहे हैं तो आपको उस समय के कुछ गाने याद होंगे जो कभी भी सुन लो तो आपका दिन बन जाता है. आज हम आपको ऐसे ही कुछ गानों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप एक बार सुन लेंगे तो कोल्डप्ले को भूल जाएंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये गाने थे पॉपुलर
इक कुड़ी लारा लप्पा लाए रखदी. इस गाने को आप आज भी सुन लेंगे तो डांस करने का मन कर जाएगा. दूसरा गाना जेजी बी का जिह्ने मेरा दिल लुटेया है. ये गाना आज भी पार्टी की जान है. इस पर एक बार तो सभी लोग डांस करते ही हैं. तीसरा गाना रूप तेरा मस्ताना है. इस गाने का वीडियो देख लेंगे तो आपको भी पुराने दिन याद आ जाएंगे. एक गाना ऐसा है जो आज की जनरेशन को भी याद है. इस गाने का नाम इश्क तेरा तड़पावे है. इस गाने की बीट पर हर कोई ऐसे थिरकता है जिसे देखकर आपका मन भी खुश हो जाएगा.
दलेर मेहंदी भी थे फेमस
दलेर मेहंदी का गाना मैं डरदी रब रब करदी गाना भी उन्हीं दिनों का है. उस समय दलेर मेहंदी का रौला था. उनका कोई भी गाना रिलीज होते ही वायरल हो जाता है. चन्ना वे घर आजा वे भी उन्हीं गानों में से एक है. इस तरह से कई गाने हैं जिनकी एक पूरी लिस्ट है. इन्हें देखने के बाद आप पुराने दिनों में खो जाएंगे.
फैंस हुए खुश
गानों की इस लिस्ट को देखकर फैंस बहुत खुश हो रहे हैं. एक फैन ने लिखा- अरे शाबाश... मजा आ गया, सारे के सारे मस्त गाने हैं. वहीं दूसरे ने लिखा- इसे पोस्ट करने के लिए शुक्रिया. नोस्टालजिक फील कर रहा हूं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं