विज्ञापन

भोजपुरी के रंग में रंगे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, कल्लू ने सिखाई CM को भोजपुरी, गवाया छठ गीत

भोजपुरी संगीत जगत के लोकप्रिय गायक एवं अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर स्थित भाटपारा में आयोजित भव्य छठ पूजा समारोह में अपने खास अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरीं. समारोह के दौरान कल्लू ने न सिर्फ पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को भोजपुरी बोलना सिखाया.

भोजपुरी के रंग में रंगे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, कल्लू ने सिखाई CM  को भोजपुरी, गवाया छठ गीत
भोजपुरी के रंग में रंगे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
नई दिल्ली:

भोजपुरी संगीत जगत के लोकप्रिय गायक एवं अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर स्थित भाटपारा में आयोजित भव्य छठ पूजा समारोह में अपने खास अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरीं. समारोह के दौरान कल्लू ने न सिर्फ पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को भोजपुरी बोलना सिखाया, बल्कि उनसे छठ पूजा का गीत भी गवाया.  मुख्यमंत्री को भोजपुरी बोलते और छठ गीत गाते देख वहां मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं. देखते ही देखते पूरा माहौल उत्साह और उमंग से भर गया. यह भव्य आयोजन पश्चिम बंगाल के श्रम एवं परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह द्वारा आयोजित किया गया था.  इस आयोजन को सफल बनाने में पवन कुमार सिंह ने भी प्रमुख भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें- अमृता राव की बहन प्रीतिका बनीं दुल्हन, श्री श्री रविशंकर आश्रम में की शादी, Pics में छिपाया पति का चेहरा, जानें कौन हैं एक्ट्रेस के पति ?

अरविंद अकेला कल्लू ने अपने चिरपरिचित अंदाज, शानदार गायकी और सहज व्यवहार से समारोह में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया. खास बात यह रही कि भोजपुरी भाषा और छठ महापर्व की परंपरा को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सहभागिता ने इस पल को और भी यादगार बना दिया. दरअसल, भोजपुरी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की भावना, संस्कृति और पहचान है. भाटपारा के इस मंच पर भोजपुरी के साथ छठ की भक्ति और लोकसंस्कृति का जो संगम देखने को मिला, उसने यह साबित कर दिया कि संगीत और संस्कृति की कोई सीमा नहीं होती.

यह भी पढ़ें- Chhath Puja: हर साल छठ मनाती है यह मुस्लिम एक्ट्रेस, 'कभी काली माता के मंदिर में तांडव करती हूं तो कभी भोलेनाथ के लिए गाने गाती हूं'

अरविंद अकेला कल्लू के लिए यह सिर्फ एक सांस्कृतिक प्रस्तुति नहीं, बल्कि भोजपुरी भाषा और छठ की परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाला यादगार पल रहा.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhath Song, Chhath Song Latest Song, Chhath Song 2026, Chhath Song Release, Chhath Songs 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com