विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2020

Chhapaak: लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं को 'छपाक' दिखाएंगे अखिलेश यादव, बुक करवाया हॉल

Chhapaak: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालयों के छात्रों से मुलाकात के बाद उनकी फिल्म 'छपाक' को लकेर राजनैतिक माहौल गर्मा गया है. सपा अपने कार्यकर्ताओं को दिखाएगी फिल्म.

Chhapaak: लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं को 'छपाक' दिखाएंगे अखिलेश यादव, बुक करवाया हॉल
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को दिखाई जाएगी 'छपाक'
  • 'छपाक' आज हो गई है रिलीज
  • मेघना गुलजार हैं डायरेक्टर
  • सपा कार्यकर्ताओं को दिखाई जाएगी फिल्म
नई दिल्ली:

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालयों के छात्रों से मुलाकात के बाद उनकी फिल्म 'छपाक (Chhapaak)' को लकेर राजनैतिक माहौल गर्मा गया है. दीपिका पादुकोण फिल्म रिलीज से पहले जेएनयू के छात्रों से मिलने गई थी, जिसके बाद से सोशल मीडिया और राजनैतिक गलियारों में उनकी फिल्म को लेकर माहौल पूरी तरह बदल गया. जहां सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ उनके विरोध में हैं. लेकिन समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ताओं का 'छपाक' फिल्म दिखाई जाएगी, जिसके लिए लखनऊ में एक हॉल पूरा बुक कर दिया गया है.

Chhapaak Review: दीपिका पादुकोण की दमदार एक्टिंग और मेघना गुलजार का सधा हुआ डायरेक्शन है 'छपाक'

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की 'छपाक (Chhapaak)' को लेकर समाजवादी पार्टी के ट्विटर एकाउंट से इस संबंध में जानकारी दी गई थी. ट्वीट में लिखा गया था, 'माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश पर कल (शुक्रवार) समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को ‘छपाक' फिल्म दिखाएगी. इसके लिए लखनऊ में एक हाल बुक किया गया है.' इस तरह समाजवादी पार्टी भी दीपिका पादुकोण और उनकी फिल्म के समर्थन में आ गई है. वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकारें 'छपाक' को पहले ही टैक्स फ्री कर चुकी हैं. 

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की 'छपाक (Chhapaak)' एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है जिसमें दीपिका ने मालती का किरदार निभाया है. 'छपाक' को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है और फिल्म को लेकर बेहतरीन रिव्यू भी आ रहे हैं. दीपिका पादुकोण की एक्टिंग और मेघना गुलजार के डायरेक्शन की खूब तारीफ हो रही है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhapaak, Samajwadi Party (SP), Akhilesh Yadav, Deepika Padukone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com