विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2017

Box Office Collection Day 2: हॉरर फिल्म के आगे फीकी पड़ रही 'बरेली की बर्फी' की मिठास

'बरेली की बर्फी' की मुकाबले दर्शक 'एनाबेल क्रिएशन' देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि 'एनाबेल क्रिएशन' अब तक 13.75 करोड़ कमा चुकी है, जबकि 'बरेली की बर्फी' के खाते में 6.27 करोड़ रु. आए हैं.

Box Office Collection Day 2: हॉरर फिल्म के आगे फीकी पड़ रही 'बरेली की बर्फी' की मिठास
शुक्रवार को 'एनाबेल क्रिएशन' और 'बरेली की बर्फी' ने बॉक्सऑफिस पर दस्तक दी.
  • शुरुआती दो दिनों में 'बरेली की बर्फी' ने कमाए 6.27 करोड़
  • अब तक 13.75 करोड़ रु. का कारोबार कर चुकी 'एनाबेल क्रिएशन'
  • 'बरेली की बर्फी' के मुकाबले 'एनाबेल' देख डरना पसंद कर रहे दर्शक
मुंबई: इस शुक्रवार बॉक्सऑफिस पर दो फिल्मों की टक्कर देखने को मिली. एक ओर जहां आयुष्मान खुराना, कृति सेनन और राजकुमार राव की 'बरेली की बर्फी' ने दर्शकों को रोमांस और कॉमेडी का पाठ पढ़ाया, वहीं हॉलीवुड फिल्म 'एनाबेल क्रिएशन' ने उनकी रातों की नींद उड़ा दी. हालांकि, '...बर्फी' की मिठास चखने की बजाय दर्शक 'एनाबेल' देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण पर चढ़ा रणवीर सिंह के 'फैशन' का रंग, नाइटी पहन डिनर पर निकलीं!

बॉक्सऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 'एनाबेल क्रिएशन' अबतक 13.75 करोड़ रु. का कारोबार कर चुकी है. शनिवार को फिल्म के खाते में 6.50 करोड़ रु. आए. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को 4.50 करोड़ कमाए थे, जबकि  मंगलवार-गुरुवार को पेड प्रिव्यू के जरिए इस हॉरर फिल्म ने 2.75 करोड़ रु. बटोरे हैं. 

ये भी पढ़ें: वेकेशन पर लवी-डवी मोमेंट्स शेयर करते दिखे शाहिद कपूर और मीरा राजपूत, वायरल हुई फोटो

अश्विनी अय्यर के निर्देशन में बनी फिल्म 'बरेली की बर्फी' शुरुआती दो दिनों में 6.27 करोड़ का कारोबार कर चुकी है. शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को फिल्म के खाते में इजाफा देखने को मिला, रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 3.85 करोड़ रु. कमा लिए हैं. उम्मीद है रविवार को भी फिल्म के कलेक्शन में बढ़त देखने को मिलेगी.

VIDEO: थिएटर जाने से पहले जान ले कैसी है 'बरेली की बर्फी'?
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bareilly Ki Barfi, Annabelle Creation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com