विज्ञापन

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 3: एक दिन के लाइफटाइम कलेक्शन का 4 गुना 3 दिनों में ही कमा गई चांद मेरा दिल, 40 करोड़ बजट से है दूर

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 3: लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाती दिखाई दे रही है. पहले दो दिनों के मुकाबले तीसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है.

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 3: एक दिन के लाइफटाइम कलेक्शन का 4 गुना 3 दिनों में ही कमा गई चांद मेरा दिल, 40 करोड़ बजट से है दूर
Chand Mera Dil Box Office Collection Day 3
नई दिल्ली:

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 3:  बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से रोमांटिक फिल्मों का जादू बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ता नजर आ रहा था, लेकिन लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल' अब धीरे-धीरे दर्शकों का दिल जीतती दिखाई दे रही है. शुरुआत भले ही बहुत बड़ी नहीं रही, लेकिन फिल्म ने वीकेंड तक आते-आते रफ्तार पकड़ ली है. यही वजह है कि तीसरे दिन के कलेक्शन ने मेकर्स के चेहरे पर मुस्कान ला दी है. खासकर युवा दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है और सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा बढ़ती जा रही है. कम बजट में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने अब तीन दिनों में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई कर यह साबित कर दिया है कि कंटेंट और इमोशनल स्टोरी आज भी ऑडियंस को थिएटर तक खींच सकती है.

वीकेंड ऑडियंस का मिला सपोर्ट

फिल्म ने तीसरे दिन करीब 4 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 11 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन भी 14 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है. दूसरे दिन के मुकाबले तीसरे दिन आई यह बढ़त फिल्म के लिए पॉजिटिव संकेत मानी जा रही है. दिलचस्प बात यह है कि ‘चांद मेरा दिल' ने हाल में रिलीज हुई कुछ फिल्मों से बेहतर पकड़ दिखाई है. खासकर वीकेंड ऑडियंस का सपोर्ट फिल्म को लगातार मिल रहा है. अनुमान है कि अगर वीकडेज में भी फिल्म टिककर ऐसी ही कमाई बनाए रखती है, तो यह छोटे बजट की सफल फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकती है.

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के बहनोई, जिन्हें कहा जाता था सलमान खान का बाप, राजीव वर्मा बोले- उसको कोई नहीं जानता...

एक दिन के लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछे

1 मई 2026 को रिलीज हुई आमिर खान के बेटे जुनैद खान की साई पल्लवी के साथ एक दिन बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई है. 25 करोड़ के बजट में केवल 5.05 करोड़ का कलेक्शन ही फिल्म अपने नाम कर पाई है. जबकि फिल्म को नेगेटिव रिव्यू मिले थे. वहीं चांद मेरा दिल की बात करें तो एक दिन के लाइफटाइम कलेक्शन के 4 गुना कमाई केवल 3 दिनों में फिल्म ने हासिल कर लिया है. हालांकि अभी बजट के 40 करोड़ कमाने से फिल्म दूर है. 

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की केमिस्ट्री पसंद आई

फिल्म की कहानी कॉलेज लाइफ, प्यार, रिश्तों और अनचाहे मोड़ के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी में इमोशनल ड्रामा के साथ रिलेशनशिप की उलझनों को भी दिखाया गया है, जो युवाओं को काफी कनेक्ट कर रहा है. फिल्म में लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की केमिस्ट्री को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 

धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है. लंबे समय बाद ऐसी रोमांटिक फिल्म देखने को मिली है, जो सिर्फ ग्लैमर नहीं बल्कि रिश्तों के मुश्किल दौर को भी दिखाने की कोशिश करती है. अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि आने वाले दिनों में ‘चांद मेरा दिल' बॉक्स ऑफिस पर अपनी यह रफ्तार बरकरार रख पाती है या नहीं.

ये भी पढ़ें- बुर्ज खलीफा में घर, घर मे सोने का अंबार, एक साल की बेटी के पास रोल्स रॉयस, देसी ब्लिंग की तबिंदा की लग्जरियस लाइफ

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com