विज्ञापन

Cash Queens Review: पांच नारी, 500 पुरुषों पर भारी- सीट से बांधकर रख देगी नेटफ्लिक्स की 8 एपिसोड की ये सीरीज

Cash Queens Review: नेटफ्लिक्स पर नई वेब सीरीज रिलीज हुई है, जिसमें पांच महिलाएं हैं जो कुछ ऐसा करती हैं कि हैरत में डाल देती हैं.

Cash Queens Review: पांच नारी, 500 पुरुषों पर भारी- सीट से बांधकर रख देगी नेटफ्लिक्स की 8 एपिसोड की ये सीरीज
Cash Queens Review: जानें कैसी है नेटफ्लिक्स वेब सीरीज कैश क्वीन्स

Cash Queens Review: नेटफ्लिक्स पर जब भी कोई हाईस्ट से जुड़ी सीरीज आती है तो धूम मचा जाती है. इसकी मिसाल मनी हाईस्ट रह चुकी है. लेकिन अगर हाईस्ट को अंजाम देने वाली पांच मजबूर औरतें हों और उनका चोरी करने का स्टाइल और गेटअप एकदम यूनीक तो कहने ही क्या. कुछ इसी तरह की है नेटफ्लिक्स की नई फ्रेंच ड्रामेडी 'कैश क्वींस' (ले लियोनेस). ये वेब सीरीज 5 फरवरी 2026 को रिलीज हुई है और तेजी से ट्रेंडिंग में है. यह कहानी पांच आम औरतों की है, जो आर्थिक तंगी और जिंदगी के दबाव में बैंक लूटने की राह चुनती हैं. हास्य, सस्पेंस और बहनचारे का शानदार मिश्रण इसे कुछ खास बनाता है.

कैश क्वींस की कहानी

'कैश क्वींस' की कहानी रोसाली के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सिंगल मदर है और बैंक में रिसेप्शनिस्ट का काम करती है. उसका पति जेल में है और कर्ज चुकाने के लिए उसके पास सिर्फ 30 यूरो प्रति सप्ताह बचते हैं. हताश होकर वह अपनी सबसे अच्छी दोस्त किम के साथ मिलकर बैंक लूटने का प्लान बनाती है, वह भी उसी बैंक से जहां वह काम करती है. पैसे चुराकर कर्ज चुकाने और खुशहाल जिंदगी की उम्मीद में यह सफर शुरू होता है, लेकिन जल्द ही तीन और महिलाएं इस गैंग में शामिल हो जाती हैं. ये पांच महिलाएं पुरुषों के रूप में बैंक लूटती हैं, हथियार चुराती हैं और पुलिस, ड्रग डीलर्स तथा अपने पुराने दुश्मनों से भागती हैं. कहानी आर्थिक मजबूरी, महिला सशक्तिकरण और दोस्ती पर केंद्रित है, जहां हाईस्ट के दौरान कॉमेडी और ड्रामा दोनों बराबर चलते हैं.

कैश क्ववींस डायरेक्शन

सीरीज के क्रिएटर्स ओलिवियर रोसेम्बर्ग और कैरिन प्रेवोट ने कहानी को रियल लाइफ इंस्पिरेशन से लिया है, जहां असल में पांच महिलाओं ने फ्रांस में बैंक लूटे थे. डायरेक्टर्स ने एक्शन सीक्वेंस को इंटेंस रखा है, लेकिन मुख्य फोकस कैरेक्टर्स की गहराई पर है. रोसाली की भूमिका में रेबेका मार्डर मजबूत और कमजोर दोनों पक्ष दिखाती हैं, जबकि जोए मार्शल (किम), नैद्रा अयादी, पास्केल आर्बिलोट और ट्या डेस्लॉरियर्स बाकी सदस्यों के रूप में शानदार केमिस्ट्री है. महिलाओं की बॉन्डिंग सीरीज की जान है.

कैश क्वींस वर्डिक्ट

'कैश क्वींस' मजेदार वेब सीरीज है. नेटफ्लिक्स की इस सीरीज के 8 एपिसोड हैं. हर एपिसोड 44-55 मिनट का है. दूसरे सीजन आने की उम्मीद जगाई जा सकती है. अगर आप हाईस्ट ड्रामेडी पसंद करते हैं, तो 'कैश क्वींस' जरूर देखें, यह सिर्फ लूट की कहानी नहीं, बल्कि दोस्ती, संघर्ष और महिलाओं की ताकत की कहानी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com