विज्ञापन
This Article is From May 20, 2022

Cannes 2022: दीपिका पादुकोण की नई तस्वीरें आईं सामने रेड वनपीस में देख फैन्स बोले- QUEEN

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है की दीपिका रेड कलर के गाउन में दिखाई दे रही हैं. इस ग्राउंड फ्लोर वन पीस गाउन में उनका अंदाज देखने लायक है.

Cannes 2022: दीपिका पादुकोण की नई तस्वीरें आईं सामने रेड वनपीस में देख फैन्स बोले- QUEEN
दीपिका पादुकोण की नई तस्वीरें आईं सामने
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 36 साल की उम्र में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. उन्होंने कई खिताब अपने नाम कर लिए हैं. वहीं साल 2022 की शुरुआत उनके लिए बेहद शानदार रही है. इस बार दीपिका पादुकोण सिर्फ कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा ही नहीं बनी हैं बल्की इस बार वे जूरी मेंबर्स की लिस्ट में भी शामिल हुई हैं. बीते दिनों उनका एक इंटरव्यू भी वायरल हो रहा था. जिसमें वे कहती सुनाई दे रही थीं की वे इस पद को पाकर बेहद खुश और गर्व महसूस कर रही हैं. वहीं कान के चौथे दिन दीपिका पादुकोण का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है.

हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है की दीपिका रेड कलर के गाउन में दिखाई दे रही हैं. इस ग्राउंड फ्लोर वन पीस गाउन में उनका अंदाज देखने लायक है. इन सात तस्वीरों में दीपिका के शानदार सात पोज देखे जा सकते हैं. इन तस्वीरों में दीपिका का कॉन्फिडेंस और ग्लैमर साफ देखा जा सकता है. 

आपको बता दें की पहले दिन दीपिका का ऑफिशियल आउटफिट हर एक को बेहद पसंद आया था. वहीं दूसरे दिन ब्लैक और गोल्डन साड़ी में दीपिका ने देसी लुक में विदेशी तड़का लगा फैन्स से खूब वाहवाही लूटी थी. तीसरे दिन दीपिका ब्लैक कलर के सूट पैंट में दिखाई दीं और आज चौथे दिन दीपिका का एक प्रिंसेस लुक भी देखने को मिल गया है. बता दें की इन तस्वीरों को शेयर किए हुए अभी कुछ ही देर हुई है और फैन के कमेंट्स की लाइन लग गई है. 

VIDEO:

VIDEO:विक्की कौशल ने एयरपोर्ट पर फैंस के साथ क्लिक की सेल्फी


>

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cannes 2022, Cannes 2022 Film Festival, Cannes 2022 Deepika Padukone, Deepika Padukone New Look, Deepika Padukone Latest Photos, Deepika Padukone Viral Photos, Deepika Padukone Cannes Look
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com