- 'ब्रीद' के रिलीज होने पर बोले आर माधवन
- 26 जनवरी को हुई रिलीज
- यह एक वेब सीरीज है
नई दिल्ली:
वेब श्रृंखला 'ब्रीथ' का ट्रेलर कहानी के बारे में बहुत कुछ कहता है लेकिन मुख्य अभिनेता आर माधवन ने कहा कि इसमें कई चौंका देने वाली चीजें हैं क्योंकि दर्शकों को लगता है कि यह मर्डर मिस्ट्री है. पिछले सप्ताह इस फिल्म श्रृंखला का ट्रेलर सामने आया. दर्शकों ने पहले ही 'ब्रीद' की कहानी भांप ली है जिसमें एक पिता अपने बेटे के जीवन को बचाने के लिए अंग दाताओं को मारता है क्योंकि बेटे को बचाने के लिए हृदय प्रत्यारोपण सर्जरी की जरूरत होती है. फिल्म में अमित साध एक जांच अधिकारी की भूमिका में हैं जो हत्यारे को पकड़ने की कोशिश करते हैं.
Breathe के ट्रेलर में एंग्री यंगमैन के लुक में आर माधवन, जबरदस्त कहानी का देखें VIDEO
यह पूछे जाने पर कि निर्माताओं ने ट्रेलर में पूरी कहानी का अनावरण क्यों किया? माधवन ने कहा, भले ही दर्शक जान चुके हैं कि हत्यारा कौन है और वो क्यों मारता है और कौन उसे पकड़ने वाला है.. फिर भी मैं विश्वास से कह सकता हूं कि फिल्म का अंत देखने के बाद दर्शक हैरान रह जाएंगे.
उन्होंने कहा, जब हम ट्रेलर की तैयारी करते हैं तो हम जानते हैं कि लोग इस सवाल को सोच सकते हैं लेकिन यह इसलिए दिखाया गया क्योंकि यह मर्डर मिस्ट्री नहीं, बल्कि एक थ्रिलर फिल्म है. इसलिए भले ही आपको पता है कि हत्यारा कौन है, तो भी इस एपिसोड में कई चीजें सामने आएंगी.
VIDEO: क्रिकेट के दीवाने हैं आर माधवन
(इनपुट आईएएनएस से)
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Breathe, Breathe Teaser, Breathe Trailer, R Madhavan, R Madhavan New Web Series, Breathe Amazon Original Video