विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2022

छह हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हुए बॉलीवुड के 7 दिग्गज, पढ़ें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड, जानें क्यों हुआ यह हश्र

बॉलीवुड के लिए बॉक्स ऑफिस पर पिछले दो महीने काफी खौफनाक रहे हैं. पिछले आठ हफ्तों में कई दिग्गजों ने बॉक्स ऑफिस पर किस्मत आजमाने की कोशिश की लेकिन एक कलाकार को छोड़कर किसी के भी हाथ कामयाबी नहीं लग सकी.

छह हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हुए बॉलीवुड के 7 दिग्गज, पढ़ें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड, जानें क्यों हुआ यह हश्र
बॉक्स ऑफिस पर चित्त बॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के लिए बॉक्स ऑफिस पर पिछले दो महीने काफी खौफनाक रहे हैं. पिछले आठ हफ्तों में कई दिग्गजों ने बॉक्स ऑफिस पर किस्मत आजमाने की कोशिश की लेकिन एक कलाकार को छोड़कर किसी के भी हाथ कामयाबी नहीं लग सकी. शाहिद कपूर की जर्सी, टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2, अजय देवगन की रनवे 34, रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार, कंगना रनौत की धाकड़, आयुष्मान खुराना की अनेक और अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने में नाकाम रहीं. इस तरह पिछले दो महीने के छह हफ्तों पर नजर डालें तो कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 को छोड़कर और कहीं से राहत की खबर नहीं मिलती है. भूल भुलैया 2 170 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई कर चुकी है.

अक्षय कुमार पर से भरोसा खोते जा रहे हैं प्रोड्यूसर! क्वान्टिटी के चक्कर में क्वालिटी से चूके खिलाड़ी कुमार

लगभग 250 करोड़ रुपये की सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की भी कमाई नहीं कर सकी हैं. इस तरह कमजोर कहानियों, खराब एक्टिंग और दिशाहीन डायरेक्शन की वजह से यह फिल्में दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में नाकाम रही हैं. एक्सपर्ट इसकी एक वजह ओटीटी की एंट्री भी मानते हैं क्योंकि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के आने से दर्शकों के सामने ढेर सारा कंटेंट हैं. उनके पास ढेरों ऑप्शन है, और दुनिया भर का क्वालिटी कंटेंट पेश हो रहा है. ऐसे में दर्शक कंटेंट की क्वालिटी को लेकर बहुत ज्यादा जागरूक हो गए हैं. वह किसी भी तरह से कमजोर कंटेंट को लेकर अपनी जेबें ढीली करने के लिए तैयार नहीं हैं.  

42ondfq

1. जर्सी, 22 अप्रैल
डायरेक्टर: गौतम तिन्नौरी
कलाकार: शाहिद कपूर, पंकज कपूर और मृणाल ठाकुर
बजट: 40 करोड़ रुपये
कमाई: 21 करोड़ रुपये

o9jcfcoo

2. हीरोपंती 2, 29 अप्रैल
डायरेक्टर: अहमद खान
कलाकार: टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी
बजट: 70 करोड़ रुपये
कमाई: 27 करोड़ रुपये

irvbc9no

3. रनवे 34, 29 अप्रैल
डायरेक्टर:
अजय देवगन
कलाकार: अजय देवगन, रकुलप्रीत सिंह और अमिताभ बच्चन
बजट: 65 करोड़ रुपये
कमाई: 35 करोड़ रुपये

i5i52s3o

4. जयेशभाई जोरदार, 13 मई
डायरेक्टर: दिव्यांग ठक्कर
कलाकार: रणवीर सिंह, बोमन ईरानी और शालिनी पांडे
बजट: 80 करोड़ रुपये
कमाई: 20 करोड़ रुपये

8dnv7ti

5. धाकड़, 20 मई
डायरेक्टर: रजनीश घई
कलाकार: कंगना रनौत, अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता
बजट: 90 करोड़ रुपये
कमाई: 3.77 करोड़ रुपये

db6gno5o

6. अनेक, 27 मई
डायरेक्टर:
अनुभव सिन्हा
कलाकार: आयुष्मान खुराना और मनोज पाहवा
बजट: 45 करोड़ रुपये
कमाई: 11.59 करोड़ रुपये

tvbobo0o

7. सम्राट पृथ्वीराज 3 जून
डायरेक्टर:
डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी
कलाकार: अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, सोनू सूद और संजय दत्त
बजट: 250 करोड़ रुपये
कमाई: 80 करोड़ रुपये

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Box Office Report Card, Bollywood Actors, Flop Movies, Heropanti 2, Heropanti 2 Box Office Collection, Tiger Shrroff, Jersey, Jersey Box Office Collection, Shahid Kapoor, Runway 34, Runway 34 Box Office Collection, Ajay Devgn, Samrat Prithviraj, Akshay Kumar, Sanjay Dutt, Samrat Prithviraj Box Office Collection, Jayeshbhai Jordaar, Jayeshbhai Jordaar Box Office Collection, Ranveer Singh, Dhaakad, Kangana Ranaut, Dhaakad Box Office Collection, Anek, Anek Box Office Collection, Ayushmann Khuranna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com