Sonu Ke Titu Ki Sweety के एक सीन में आलोक नाथ
- 23 फरवरी को रिलीज हुई है फिल्म
- आलोक नाथ भी हैं मजेदार रोल में
- लव रंजन हैं डायरेक्टर
नई दिल्ली:
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के लिए पहला दिन अच्छा रहा है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अभी तक लगभग 6.75 से 7 करोड़ रु. कमा लिए हैं. इस बात की जानकारी बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट पर दी गई है. इस तरह फिल्म ने पिछले हफ्ते रिलीज हुई 'अय्यारी' से अच्छी ओपनिंग ली है क्योंकि सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज वाजपेयी की फिल्म ने पहले दिन 3.36 करोड़ रु. की कमाई की थी. इस तरह छोटी स्टारकास्ट और कम बजट की इस कॉमेडी फिल्म ने 'अय्यारी' से दोगुनी कमाई की है. अगर अय्यारी के बजट की बात करें तो यह 60 करोड़ रु. बताया गया था जबकि 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का बजट 25-30 करोड़ रु. के बीच बताया जाता है.
Video: अभिनेता कार्तिक आर्यन से खास मुलाकात
Movie Review Sonu Ke Titu Ki Sweety: नई पैकिंग में पुराना फार्मूला है 'सोनू के टीटू की स्वीटी'
'सोनू के टीटू की स्वीटी' को 'प्यार का पंचनामा' फेम डायरेक्टर लव रंजन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में नुसरत भरूचा, कार्तिक आर्यन, सनी सिंह, आलोक नाथ और वीरेंद्र सक्सेना लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी ब्रोमांस और रोमांस के बीच झूलती है और लव रंजन का फंडा वही पुराना वाला रहा है कि औरत यानी की आफत.
सलमान खान ने कर दिया ऐलान, 224 दिन बाद रिलीज होगी...
Holi Special: फूहड़ता की वजह से इस एक्ट्रेस ने छोड़ दिया होली खेलना, जानें पूरी दास्तान
कॉमेडी के छौंक, लव रंजन का वही पुराना स्टाइल और हनी सिंह के सॉन्ग्स की वजह से फिल्म से अच्छी शुरुआत की उम्मीद की जा रही थी. अब फिल्म के लिए शनिवार और रविवार काफी महत्वपूर्ण रहेंगे हालांकि फिल्म को लेकर मिल-जुले रिव्यू मिले हैं. लेकिन अच्छी शुरुआत फिल्म के लिए अच्छी संकेत हो सकती है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Box Office Collection Sonu Ke Titu Ke Sweety