Border 2 Advance Booking Box Office Collection Day 15: सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर वॉर बेस्ड फिल्म बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने शानदार 2 हफ्ते पूरे कर लिए हैं. फिल्म अब अपने तीसरे वीकेंड में एंटर कर चुकी है. दो हफ्तों में वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी बॉर्डर 2 अब बहुत जल्द भारत में 350 करोड़ रुपये कमा लेगी. बॉर्डर 2 का डे वाइज कलेक्शन भले ही कम हो रहा है, लेकिन इसका जादू अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. पहले ही हफ्ते में तकरीबन 250 करोड़ रुपये कमाने वाली बॉर्डर 2 अभी भी अपनी सोलो रिलीज का फायदा उठा रही है और करोड़ों में कमाई कर रही है. आज 6 फरवरी को बॉर्डर 2 अपनी रिलीज के 15वें दिन में चल रही है. चलिए जानते हैं फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है.
500 करोड़ की ओर बढ़ रही बॉर्डर 2
सनी देओल गदर 2 के बाद बॉर्डर को अपनी दूसरी 500 करोड़ी फिल्म बनाने की फिराक में हैं. फिल्म वर्ल्डवाइड 415 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है. बॉर्डर 2 का जलवा देखने के बाद फिल्म ट्रेड एनालिस्ट भी हैरान हैं. 28 साल बाद बॉर्डर का सीक्वल रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया है. जनता के प्यार की बदौलत ही फिल्म 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर 500 करोड़ रुपये की रेस में शामिल होने जा रही है. हालांकि बॉर्डर 2 के लिए 500 करोड़ी क्लब में जाना इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि जैसे-जैसे दिन बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे फिल्म के दर्शकों की संख्या भी घट रही है.
यह भी पढ़ें: काजोल की मौसी, ठुकराई मुगल-ए-आजम, लोगों ने कहा बदसूरत मिला 'अनारकली' का रोल, शम्मी-राजेंद्र की थी क्रश
बॉर्डर 2 की 15वें दिन की एडवांस बुकिंग
बॉर्डर 2 की कमाई बीते दो दिनों से लगातार गिर रही है, लेकिन कमाई का आंकड़ा करोड़ों में है. फिल्म ने 14वें दिन 3.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिससे फिल्म का 14 दिनों का कुल घरेलू कलेक्शन 323.89 करोड़ रुपये हो गया है. अब अगर सैकनिल्क की मानें तो फिल्म के मॉर्निंग शो का ऑक्यूपेंसी रेट 5 फीसदी से घटकर 15 वें दिन 4.11 फीसदी हो गया. अब जब फिल्म अपने तीसरे वीकेंड में जा पहुंची है तो उम्मीद है कि इसकी कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिलेगा. वर्किंग डेज में स्लो पड़ने के बाद बॉर्डर 2 के पास खुलकर कमाने के लिए अब तीन दिन (शुक्रवार, शनिवार, रविवार) हैं. कह सकते हैं कि बॉर्डर 2 अपने तीसरे वीकेंड में कुल 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर सकती है, जिससे फिल्म भारत में 350 करोड़ रुपये के आंकड़े करीब पहुंच जाएगी. 15वें दिन की कमाई की बात करें तो यह 3.50 से 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं