विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2019

बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने लगाया बीजेपी और शिवसेना पर धोखा देने का आरोप, ट्वीट कर कहा- वोटर्स को ठग रहे हैं...

बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित (Ashoke Pandit) ने हाल ही में बीजेपी (BJP) और शिवसेना (Shivsena) पर जमकर निशाना साधा है, उन्होंने दोनों ही पार्टिंयों पर धोका देने का आरोप लगाया है.

बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने लगाया बीजेपी और शिवसेना पर धोखा देने का आरोप, ट्वीट कर कहा- वोटर्स को ठग रहे हैं...
बीजेपी (BJP) और शिवसेना के गठबंधन पर भड़के ये बॉलीवुड प्रोड्यूसर
  • अशोक पंडित का ट्वीट हुआ वायरल
  • बीजेपी और शिवसेना पर साधा निशाना
  • लगाया वोटर्स को धोखा देने का आरोप
नई दिल्ली:

महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनावों के बाद देश में अब इस बात को लेकर काफी चर्चा है कि दोनों ही प्रदेशों में किसकी सरकार बनेगी. जहां एक तरफ हरियाणा में कांग्रेस (Congress) ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी है, तो वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र में बीजेपी (BJP) और शिवसेना (Shivsena) के गठबंधन को 288 सीटों में से 161 सीटें मिली है. हालांकि इस जीत के बाद भी दोनों ही पार्टियों में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर काफी मतभेद हो रहा है. अब इसको लेकर अब बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित का रिएक्शन आया है.

साउथ के सुपरस्टार विजय की फिल्म 'Bigil' का जबरदस्त क्रेज, सिनेमाघर में नाचते दिखे फैन्स- देखें Video

अशोक पंडित (Ashoke Pandit) ने महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच चल रही इस मतभेद को लेकर एक ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से महाराष्ट्र में बीजेपी (BJP) और शिवसेना (Shivsena) पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, 'हमने बीजेपी और शिवसेना के गठबंधन को ये सोचकर अपना वोट दिया था कि ये दोनों एक-साथ काम करेंगी. लेकिन ये आपस में ही लड़कर वोटर्स को ठग रहे हैं.' 

कपिल शर्मा पर भड़के उनके को-एक्टर, कहा- तू बिल्कुल चुप...देखें वायरल Video

अशोक पंडित (Ashoke Pandit) ने आगे लिखा, 'अगर यही मामला है तो इनमें व्यक्तिगत रूप से चुनाव लड़ने के लिए हिम्मत होनी चाहिए थी. आम आदमी को इनके मामले में कोई दिलचस्पी नहीं है.' बता दें, प्रोड्यूसर अशोक पंडित लगभग हर समसामयिक मुद्दे पर अपनी राय रखते नजर आते हैं. उन्होंने बॉलीवुड में 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर (The Accidental Prime Minister)' फिल्म प्रोड्यूस की है.

देखें Video:

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assembly Elections 2019, Maharashtra Election, Haryana Election, Ashoke Pandit, BJP, Shivsena
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com