विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2020

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- पिछले 6 साल में नहीं हुआ एक भी बम धमाका, तो बॉलीवुड डायरेक्टर ने दिलाई 'पुलवामा' की याद

बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर (Onir) ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javdekar) के उस बयान को लेकर तंज कसा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पिछले 6 साल से देश में कोई भी बॉम्ब ब्लास्ट नहीं हुआ है.

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- पिछले 6 साल में नहीं हुआ एक भी बम धमाका, तो बॉलीवुड डायरेक्टर ने दिलाई 'पुलवामा' की याद
प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javdekar) के ट्वीट पर ओनिर (Onir) ने किया रिएक्ट
  • प्रकाश जावड़ेकर पर बॉलीवुड डायरेक्टर ने साधा निशाना
  • ट्वीट कर यूं कसा तंज
  • प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि 6 साल में नहीं हुआ एक भी धमाका
नई दिल्ली:

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javdekar) ने हाल ही में कहा कि पिछले 6 साल से एक भी बम धमाका नहीं हुआ. उनके इस बयान को लेकर अब ट्विटर पर लगातार रिएक्शन आ रहे हैं. प्रकाश जावड़ेकर के इस बयान को लेकर बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर (Onir) ने भी रिएक्ट किया है. उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. ओनिर ने ट्वीट करते हुए केंद्रीय मंत्री को पुलवामा (Pulwama Attack) में हुए बम धमाके की याद दिलाते हुए कहा, "क्या पुलवामा देश में नहीं है." ओनिर (Onir Twitter) का ये ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

सलमान खान की फिल्म 'राधे' के सेट पर हुआ हादसा, चोटिल हुए एक्टर रणदीप हुड्डा

बता दें, जन औषधि दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javdekar) ने कहा कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार द्वारा उठाए गए सुरक्षा के कड़े कदमों के कारण पिछले छह वर्षों में देश में एक भी बम विस्फोट नहीं हुआ. जावड़ेकर यहां 'बी जे मेडिकल कॉलेज' में 'जन औषधि दिवस' के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

जगन्नाथ पुरी मंदिर के यस बैंक में फंसे 545 करोड़ रुपये, तो प्रकाश राज बोले- हे भगवान!, आपको भी लाइन में...

वहीं, बम धमाकों को लेकर प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javdekar) ने कहा, "मोदी सरकार के सत्ता में आने से पहले 10-15 वर्षों तक हमने क्या देखा? हमने पुणे, वडोदरा, अहमदनगर, दिल्ली और मुंबई में बम धमाके देखे. हर आठ से दस दिनों में धमाके होते थे और लोग मारे जाते थे. लेकिन पिछले छह वर्षों में धमाके की एक भी घटना नहीं हुई. यह ऐसे ही नहीं हुआ बल्कि प्रधानमंत्री द्वारा उठाए कुछ कड़े कदमों की बदौलत हुआ ताकि देश की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके."

देखें Video:

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prakash Javdekar, Onir Twitter, Onir Tweet Viral, Onir Tweet On Prakash Javdekar, PM Narendra Modi, Onir Twitter Reaction On Prakash Javdekar Comment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com