विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2019

PMC बैंक के बाहर लगी लोगों की कतारें तो भड़के बॉलीवुड डायरेक्टर, कहा-कैशलेस पॉलिसी पर भरोसा...

RBI ने PMC खाता धारकों को एक हजार रुपये से ज्यादा देने पर रोक लगा दी है. इसकी वजह से PMC बैंक के हर ब्रांच के बाहर खाताधारकों की लंबी कतारें लग गई हैं. इस मामले को देखकर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर ओनिर (Onir) ने भी आपत्ति जताई है.

PMC बैंक के बाहर लगी लोगों की कतारें तो भड़के बॉलीवुड डायरेक्टर, कहा-कैशलेस पॉलिसी पर भरोसा...
पीएमसी बैंक (PMC Bank) की स्थिति पर भड़के बॉलीवुड डायरेक्टर
  • पीएमसी बैंक के बार लगी कतारों पर भड़के बॉलीवुड डायरेक्टर
  • ओनिर ने ट्वीट कर कैशलेस पॉलिसी पर उठाया सवाल
  • ओनिर का ट्वीट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बीते दिन पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक (PMC Bank) को लेकर हुई घोषणा के बाद से ही बैंक के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग गई हैं. दरअसल, बैंक में वित्तीय गड़बड़ियों की वजह से RBI ने खाता धारकों को एक हजार रुपये से ज्यादा देने से रोक लगा दी है. इसकी वजह से PMC बैंक के हर ब्रांच के बाहर खाताधारकों की लंबी कतारें लग गई हैं. इस मामले को देखकर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर ओनिर (Onir) ने भी आपत्ति जताई है. उन्होंने ट्वीट कर बैंक की दशा पर अपना रिएक्शन दिया है. अपने ट्वीट में डायरेक्टर ओनिर (Onir) ने सरकार की कैशलेस पॉलिसी पर भी सवाल उठाया है. 

तापसी पन्नू और भूमि पेडेनकर पर नीना गुप्ता ने साधा निशाना तो एक्ट्रेस ने यूं दिया करारा जवाब

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर ओनिर (Onir) ने पीएमसी बैंक के बाहर मौजूद लोगों का वीडियो भी रिट्वीट किया. इस वीडियो में लोग बैंक से 6 महीने में एक हजार निकाल पाने को लेकर काफी भड़के हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो को साझा करते हुए ओनिर ने लिखा, "कितना भयभीत करने वाला है कि आप एक दिन जागते हैं और उसी दिन से आपकी जमा-पूंजी तक आपकी कोई पहुंच नहीं होती. और इसमें गलती क्या है...कैशलेस पॉलिसी पर भरोसा करना और कैश अपने पास न रखकर पैसा बैंक में जमा कर देना." बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. 

Salman Khan और Aamir Khan पर इस बॉलीवुड एक्टर ने साधा निशाना, कहा- मैं इनका कभी फैन...

RBI द्वारा पीएमसी बैंक पर लगाया गया यह प्रतिबंध करीब 6 महीने तक जारी रहेगा. इसके तहत पीएमी बैंक न तो लोन दे सकता है न ही कोई दूसरा निवेश कर सकता है. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक योगेश दयाल ने कहा कि RBI के निर्देशों के अनुसार, पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक (PMC Bank) के जमाकर्ता बैंक में अपने सेविंग, करंट या अन्य किसी भी तरह के खाते में से 1,000 रुपये से ज्यादा रुपये नहीं निकाल सकते हैं.

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PMC Bank, Punjab And Maharashtra Co-Oprative Bank, RBI, Reserve Bank Of India, Onir, Bollywood Director
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com