विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2020

दिल्ली हिंसा की सुनवाई कर रहे जज का हुआ ट्रांसफर तो बॉलीवुड एक्ट्रेस बोलीं, 'कम से कम वो जीवित तो हैं...'

ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने जस्टिस एस मुरलीधर (Justice S Muralidhar) के तबादले पर ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि कम से कम वह जिंदा तो हैं.

दिल्ली हिंसा की सुनवाई कर रहे जज का हुआ ट्रांसफर तो बॉलीवुड एक्ट्रेस बोलीं, 'कम से कम वो जीवित तो हैं...'
ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने जस्टिस एस मुरलीधर (Justice S Muralidhar) के तबादले पर दिया रिएक्शन
  • ऋचा चड्ढा ने जस्टिस एस मुरलीधर के तबादले पर किया ट्वीट
  • एक्ट्रेस ने कहा कि कम से कम वह जिंदा तो हैं...
  • बीती रात हुआ जस्टिस एस मुरलीधर का तबादला
नई दिल्ली:

दिल्ली हिंसा (Delhi Clash) की सुनवाई कर रहे जस्टिस एस मुरलीधर (Justice S Muralidhar) का बीती रात हरियाणा और पंजाब हाईकोर्ट के न्यायाधीश के तौर पर तबादला कर दिया है. जस्टिस एस मुरलीधर के तबादले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने भी ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि कम से कम वह जिंदा तो हैं. ऋचा चड्ढा का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इसपर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. बता दें कि दिल्ली में बढ़ रहे तनाव और हिंसा को लेकर जस्टिस एस मुरलीधर ने केंद्र सरकार, दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार को फटकार लगाई थी. 

जस्टिस एस मुरलीधर के तबादले पर फूटा बॉलीवुड डायरेक्टर का गुस्सा, बोले- कोई शर्म नहीं बची है...

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने अपने ट्वीट में जस्टिस एस मुरलीधर के ट्रांसफर पर रिएक्शन देते हुए कहा, "कम से कम वह जीवित तो हैं." बता दें कि न्यायाधीश एस मुरलीधर (Justice S Muralidhar) की बात करें तो उनके तबादले का नोटिस केंद्र सरकार ने बुधवार रात जारी किया. सरकारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि संविधान के आर्टिकल 222 के तहत,सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की अनुशंसा पर राष्ट्रपति जस्टिस मुरलीधर का दिल्ली हाईकोर्ट के जज से पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जज के तौर पर तबादला करते हैं. जस्टिस मुरलीधर अब पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में जज का कार्यभार संभालेंगे. दिल्ली हिंसा को लेकर बुधवार को जस्टिस मुरलीधर ने कहा था कि हम देश में दोबारा 1984 जैसी घटना होने नहीं दे सकते.

अनुराग कश्यप ने दिल्ली के मौजूदा हालात पर किया ट्वीट, बोले- जिंदगी गुजर जाती है एक घर बनाने को...

वहीं, दिल्ली (Delhi Clash) में बढ़ते तनाव की बात करें तो इस हिंसा में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है. खासकर दिल्ली के भजनपुरा, चांदबाग, मौजपुर और गोकुलपुरी जैसे क्षेत्रों में हिंसा का ज्यादा असर देखने को मिला. इन जगहों पर न केवल पत्थरबाजी हुई, बल्कि पेट्रोल बम भी फेंके गए. हिंसा के बीच ही खूफिया ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा का भी शव पाया गया. इस तनाव के कारण सुरक्षा बल किसी को भी सड़क पर निकलने की अनुमति नहीं दे रहे हैं.

देखें वीडियो

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Richa Chadha, Justice S Muralidhar, Ramnath Kovind, Richa Chadha Tweet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com