बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का कहना है कि प्यार में हर कोई एक दूसरा मौका पाने का हकदार है और लोगों को खुले दिमाग से, इन सारी चीजों से पेश आना चाहिए. बॉलीवुड की इस मशहूर अदाकारा ने अपने से कई साल छोटे अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)संग अपने रिश्ते को कई दिनों तक लोगों की नजरों से छिपाकर रखा. इसके बाद कभी अपनी छुट्टियों की तस्वीरों को साझा की, तो कभी एक-दूसरे की तस्वीर पर मजाकिया कमेंट कर दोनों ने धीरे-धीरे अपने बीच के रिश्ते का खुलासा किया. मलाइका (Malaika Arora) ने कहा कि भारत में एक महिला के लिए प्यार में दूसरा मौका लेना आज भी एक टैबू है. मलाइका (Malaika Arora) ने आईएएनएस को बताया, "यह एक टैबू है, क्योंकि यहां ऐसी कई सारी परिस्थितियां और मुद्दे हैं जिन्हें सुलझाए जाने की जरूरत है. हालांकि मुझे लगता है कि इस मुद्दे को खुले दिमाग के साथ ही सुलझाना चाहिए."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अभय देओल ने तस्वीर शेयरकर खुद का उड़ाया मजाक, लिखी ये बात
45 वर्षीय इस अभिनेत्री ने पहले अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan) संग शादी की थी और दोनों का एक 16 का बेटा भी है जिसका नाम अरहान है. मलाइका (Malaika Arora) ने कहा, "चीजों के प्रति कठोर, संवेदनाहीन और नकारात्मक होने के विपरीत थोड़ी और अधिक संवंदनशीलता की जरूरत है. मुझे लगता है कि हर किसी को एक दूसरा मौका दिया जाना चाहिए." एक फिल्म अभिनेत्री होने के नाते क्या उन्हें कभी ऐसा लगा कि उनकी निजी जिंदगी पर हमेशा लोगों की नजर रही है? इसके जवाब में मलाइका (Malaika Arora) ने कहा, "लोगों की नजरों में बने रहना इस पेशे का एक हिस्सा है। मेरा मानना है कि जितनी जल्दी आप इसे अपना लेते हैं उतनी ही अच्छी तरीके से चीजें आपके लिए काम करती हैं."
फिल्म की शूटिंग के दौरान बेहोश हुए वरुण धवन, मेडिकल रिपोर्ट में ये बात आई सामने
मलाइका (Malaika Arora) ने यह भी कहा, "मुझे ऐसा लगता है कि हम सभी इसे लेकर अब काफी सहज हैं." सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली मलाइका को इंस्टाग्राम पर 92 लाख लोग फॉलो करते हैं। इससे एक तरफ तो प्रसिद्धि खूब है, लेकिन इसके विपरीत उन्हें लोगों के नकारात्मक रवैये का भी सामना करना पड़ता है. कभी उनके संबंध तो कभी अर्जुन (Arjun Kapoor) और उनके बीच उम्र के अंतर तो कभी उनके पहनावे को लेकर भी लोग तरह-तरह की बातें करते हैं. मलाइका (Malaika Arora) का हालांकि कहना है कि इस तरह की चीजें उन्हें हताश नहीं करती हैं.
इस भोजपुरी एक्ट्रेस को पति ने गिफ्ट की कार, कहा- इसमें बैठकर इतनी दूर निकल जाओ कि...
सलमान खान ने यूलिया वंतुर के जन्मदिन पर दिया यह खास तोहफा, खुद मम्मी ने दी थी सलाह
बता दें कि मलाइका (Malaika Arora) ने अपने करियर की शुरुआत एक वीडियो जॉकी के तौर पर की थी. उन्होंने 'क्लब एम टीवी', 'लव लाइन' और 'स्टाइल चेक' जैसे कार्यक्रमों की मेजबानी की. इसके बाद 'छैयां छैयां', 'गुर नाल इश्क मीठा', 'माही वे', 'काल धमाल' और 'मुन्नी बदनाम' जैसे गानों में अपने नृत्य से मलाइका ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई. लोग आज भी मलाइका को बॉलीवुड की छैयां छैयां गर्ल कहकर बुलाते हैं. मलाइका को इस पर कोई आपत्ति नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं