विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2020

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने साड़ी पहनकर लगाए पुश अप्स, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान- देखें Video

एक्ट्रेस गुल पनाग (Gul Panag) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस साड़ी पहनकर पुश अप्स लगाती नजर आ रही हैं.

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने साड़ी पहनकर लगाए पुश अप्स, वीडियो  देख आप भी हो जाएंगे हैरान- देखें Video
गुल पनाग (Gul Panag) का वीडियो हुआ वायरल
  • गुल पनाग ने साड़ी पहनकर लगाए पुशअप्स
  • वीडियो में जबरदस्त अंदाज में आईं नजर
  • बोलीं- कहीं भी, कभी भी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग (Gul Panag) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं. उन्होंने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में एक्ट्रेस अनोखे अंदाज में साड़ी में पुश अप्स लगाती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस गुल पनाग (Gul Panag Video) ने ब्राउन कलर की साड़ी पहनी हुई है. हालांकि, इसके बावजूद भी वह आराम से पुश अप्स करते हुए वर्कआउट कर रही हैं. गुल पनाग ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "कभी भी, कहीं भी." गुल पनाग के इस वीडियो को देख फैन्स भी हैरान हैं. 

एक्ट्रेस (Gul Panag) के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर हजारों व्यूज मिल चुके हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बच्चे को पीठ पर बैठाकर भी पुश अप्स लगाए थे. जिसका वीडियो उन्होंने फैन्स के साथ साझा किया था. वीडियो को शेयर करते हुए गुल पनाग ने कैप्शन में लिखा था, "हम सभी लाइफ में विभिन्न बाधाओं के साथ फिटनेस का लंबा रास्ता तय कर सकते हैं, हालांकि, वे सभी बाधाएं प्यारी हो सकती हैं." गुल पनाग के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

बता दें कि गुल पनाग (Gul Panag) हाल ही में ही अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' में दिखाई दी थीं. इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं. अपने करियर के दौरान गुल पनाग जुर्म, डोर, धूप, मनोरमा, सिकंदर, रन, हैलो, अंबरसरिया, स्ट्रेट, गेम और हैलो डार्लिंग में नजर आ चुकी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gul Panag, Gul Panag Video, Gul Panag Doing Pushups With Wearing Saree, Gul Panag Instagram, Gul Panag Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com