- बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा का है वीडियो
- कछुए से दिलचस्प अंदाज में लगा रही हैं रेस
- 'कमांडो' फिल्म में आ चुकी हैं नजर
हॉरर फिल्म '1920' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली अदा शर्मा (Adah Sharma) अकसर बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में नजर आती हैं. 2008 में आई '1920' में 'लीजा' का किरदार निभाने वाली अदा शर्मा की एक्टिंग को फिल्म में काफी सराहा गया था. हाल ही में अदा शर्मा (Adah Sharma) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे कछुए के साथ रेस लगाती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में अदा शर्मा का अंदाज काफी लाजवाब लग रहा है. अदा शर्मा (Adah Sharma) इस वीडियो में जिस कछुए के साथ रेस लगा रही हैं, उसकी उम्र उन्होंने लगभग 200 साल बताई है.
अनुपम खेर ने कपिल शर्मा से पूछा ऐसा सवाल, हंस-हंसकर लोटपोट हो गए दर्शक
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अदा शर्मा (Adah Sharma) का कछुए के साथ रेस वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. वीडियो को पोस्ट करते हुए अदा शर्मा (Adah Sharma) ने लिखा 'आप क्या सोचते हैं कौन जीतेगा ? यह रेस मेरे यहां के वाई-फाई कनेक्शन की स्पीड से भी तेज है.' पोस्ट में अदा शर्मा ने आगे लिखा, 'लोग मुझे बता रहे हैं कि इस कछुए की उम्र करीब 200 साल है... क्या आप कभी कल्पना भी कर सकते हैं 200 साल जीने की!!! क्या आप 200 साल जीना चाहेंगे?' इस वीडियो में अदा शर्मा ने एक क्यूट ड्रेस पहनी है, जिस पर खूब सारे कार्टून और इमोजी बने हुए हैं. वीडियो में अदा शर्मा रेस लगाते हुए कछुए से आगे निकलने की भी कोशिश कर रही हैं.
मुबंई की बारिश से खुश होकर इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पोस्ट किया Video, 'टिप टिप बरसा' पर किया डांस
बता दें कि एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) ने पढ़ाई खत्म करने के बाद साल 2008 में आई हॉरर फिल्म '1920' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. '1920' की सफलता के बाद अदा शर्मा ने कई फिल्मों में अपना किरदार निभाया. 'हंसी तो फंसी' मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा की गल्फ्रेंड और परिणीति चोपड़ा की बहन का रोल अदा करने वाली अदा शर्मा की एक्टिंग को इस फिल्म में भी काफी सराहा गया था. इसके अलावा अदा शर्मा फिल्म कमांडो में भी मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं