विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2020

'जनता कर्फ्यू' की मेहनत पर इन लोगों ने फेरा पानी, बॉलीवुड एक्टर का यूं आया गुस्से भरा रिएक्शन...देखें Video

'जनता कर्फ्यू' का एक वीडियो बॉलीवुड एक्टर रोनित रॉय (Ronit Roy) ने शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो निराश करने वाला है.

'जनता कर्फ्यू' की मेहनत पर इन लोगों ने फेरा पानी, बॉलीवुड एक्टर का यूं आया गुस्से भरा रिएक्शन...देखें Video
बॉलीवुड एक्टर रोनित रॉय ने पोस्ट किया चौंकाने वाला वीडियो
नई दिल्ली:

कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर आज पूरे देश में 'जनता कर्फ्यू (Janta Curfew)' का आह्वान किया गया था. लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने जनता कर्फ्यू के साथ आह्वान किया था कि लोग घरों की बालकनी या छतों पर आकर थाली और ताली बजाएं ताकि इस जंग के मोर्चे पर जूझ रहे लोगों के हौसलों को बढ़ाया जा सके. जनता कर्फ्यू का एक वीडियो बॉलीवुड एक्टर रोनित रॉय (Ronit Roy) ने शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो निराश करने वाला है. इस वीडियो में लोग शाम को घर से बाहर आकर ताली, थाली बजाते और कीर्तन करते नजर आ रहे हैं. 

बॉलीवुड एक्टर रोनित रॉय (Ronit Roy) ने कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर आज पूरे देश में 'जनता कर्फ्यू (Janta Curfew)' के दौरान का एक वीडियो शेयर, और लिखा 'वाकई?' इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने भी कमेंट किया है. दिव्या दत्ता ने लिखा है, 'सीरियसली? इन्हें बात समझ नहीं आई!!! इन्हें घर पर कैसे रखा जा सकता है भगवान.'

जबकि बॉलीवुड प्रोड्यूसर अतुल कास्बेकर ने इस पर कमेंट किया है और गुस्सा निकाला है कि कुछ लोग घंटियों और सीटियों से वायरस की मरने की बात कर रहे हैं, वो कितने बेवकूफ हैं. इस तरह उन्होंने इस पर गुस्सा निकाला है. गुस्सा भी आना चाहिए जब जरूरत सोशल डिस्टेंसिंग है, उस समय यह लोग इस तरह कर रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ronit Roy, Janta Curfew, Coronavirus In India, Viral Video, Bollywood Actor, Coronavirus Latest Updates, Coronavirus News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com