विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2018

प्रेग्नेंसी की खबरों पर गुस्साईं बिपाशा बसु, बोलीं- शांत रहें, जब हमारी मर्जी होगी तब होगा

बिपाशा बसु के प्रेग्नेंट होनें की खबरें ही चल पड़ीं. सोशल मीडिया पर कई फेक तस्वीरें भी आईं. लेकिन अब बिपाशा बसु ने प्रेग्नेंसी की इन फेक खबरों की अच्छे से खबर ली है.

प्रेग्नेंसी की खबरों पर गुस्साईं बिपाशा बसु, बोलीं- शांत रहें, जब हमारी मर्जी होगी तब होगा
बिपाशा बसु
  • बिपाशा बसु ने करण सिंह से की थी शादी
  • शादी के बाद नहीं की है कोई फिल्म
  • प्रेग्नेंसी की अफवाहें हैं जोरों पर
नई दिल्ली: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. कुछ समय पहले दोनों के कंडोम के विज्ञापन ने तहलका मचाया था, तो उसके बाद वे अस्पताल के सामने दिखे तो बिपाशा बसु के प्रेग्नेंट होनें की खबरें ही चल पड़ीं. सोशल मीडिया पर कई फेक तस्वीरें भी आईं. लेकिन अब बिपाशा बसु ने प्रेग्नेंसी की इन फेक खबरों की अच्छे से खबर ली है, और उन्होंने पूरा मामला एकदम साफ कर दिया है. उन्होंने ट्विटर पर साफ किया है कि वे प्रेग्नेंट नहीं है, यही नहीं उन्होंने ये सारी बातें काफी गुस्से में कही लगती हैं.

दोस्तों के साथ बिपाशा बसु ने मनाया बर्थडे, कैमरे में कैद हुए पति के साथ Lovey-Dovey Moments
 
Video: गोवा में इस हॉट अंदाज में छुट्टियां मना रही हैं बिपाशा बसु

उन्होंने ट्विटर पर लिखा हैः मैं फिर से हैरान हूं. मैंने कार में बैठते समय बैग को अपनी गोद में क्या रख लिया कुछ मीडिया संस्थानों ने तो मेरी प्रेग्नेंसी की खबरें ही उड़ा दीं...दोस्तों मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं...बहुत ही गुस्सा आ रहा है...शांत रहें...यह तभी होगा जब हम चाहेंगे.

Video: बिपाशा बसु से खास बातचीत

 
क्‍या.. कभी सड़क पर गाना गा रहे हैं तो कभी पोंछा लगा रहे हैं बिपाशा बसु के पति?

उनके इस ट्वीट में काफी गुस्सा झलकता भी है. वैसे भी दोनों की गोवा की हॉट तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं. चलिए बिपाशा ने अपना पक्ष तो साफ कर दिया है. अब देखते हैं कि बॉलीवुड में उनका अगला प्रोजेक्ट कौन-सा होगा क्योंकि शादी के बाद बिपाशा की कोई फिल्म नहीं आई है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bipasha Basu Pregnancy News, Karan Singh Grover
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com