- विकास दुबे एनकाउंटर को लेकर तहसीन पूनावाला ने की शिकायत
- बिग बॉस कंटेस्टेंट ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में दर्ज की शिकायत
- तहसीन पूनावाला का ट्वीट हुआ वायरल
कानपुर में 8 पुलिस वालों की हत्या करने वाला विकास दुबे (Vikas Dubey) पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया. इस मुठभेड़ को लेकर बॉलीवुड जगत से भी रिएक्शन आ रहे हैं. वहीं, बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला (Tehseen Poonawalla) ने विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई है. इस बात की जानकारी तहसीन पूनावाला ने ट्वीट कर दी है. इसके साथ ही तहसीन पूनावाला ने ट्वीट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी के अन्य नेताओं पर भी निशाना साधा है. तहसीन पूनावाला ने अपने ट्वीट में कंप्लेन लेटर की फोटो और फॉर्म की फोटो शेयर की है.
I have filled a complaint with the National Human Rights Commission on the alleged #fake_encounter of #vikasDubeyEncounter this #fridaymorning as part of a "script" to protect UP politicians & the Yogi Adityanath ji govt & other UP police officers. #vikasDubeyEncounter pic.twitter.com/d5JlHM4BmC
— Tehseen Poonawalla Official (@tehseenp) July 10, 2020
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
तहसीन पूनावाला (Tehseen Poonawalla) ने अपने ट्वीट में लिखा, "मैंने यूपी के नेताओं, योगी आदित्यनाथ सरकार और यूपी के बाकी पुलिस ऑफिसर को बचाने के लिए एक स्क्रिप्ट के तौर पर किये गए आज सुबह के तथाकथित फेक एंकाउंटर को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई है." तहसीन पूनावाला का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इस ट्वीट को लेकर खूब कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि तहसीन पूनावाला अपने बेबाक विचारों के लिए खूब जाने जाते हैं. वह अकसर सोशल मीडिया के जरिए समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय पेश करते हैं.
वहीं, विकास दुबे (Vikas Dubey) की बात करें तो उसे उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में महाकाल के दर्शन करने पहुंचा था. गार्ड द्वारा पहचाने जाने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. मध्य प्रदेश पुलिस ने कल रात ही उसे उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले किया था. विकास दुबे को लेकर रवाना हुई गाड़ियों में सबसे आगे चल रही गाड़ी ने गुना के टोल प्लाजा के स्टॉपर पर तेजी से टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद पीछे काफिले में चल रही अन्य गाड़ियों ने तेजी से ब्रेक लगाए और सभी गाड़ियां असंतुलित होने लगी. ऐसे में विकास दुबे ने भागने की कोशिश की, जिसपर एक पुलिसकर्मी ने उसे मार दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं