विज्ञापन

अर्चना गौतम को था राघव चढ्ढा से एक तरफा प्यार! इंटरव्यू में किया इजहार फिर यूं हुआ सच से सामने

अर्चना गौतम ने फिल्मीज्ञान से बातचीत में अपने क्रश के बारे में भी बात की. बता दें कि राघव चढ्ढा का जिक्र वो बिग बॉस में भी कर चुकी हैं.

अर्चना गौतम को था राघव चढ्ढा से एक तरफा प्यार! इंटरव्यू में किया इजहार फिर यूं हुआ सच से सामने
अर्चना गौतम को राघव चड्ढा पर था क्रश!
Social Media
नई दिल्ली:

बिग बॉस 16 की चर्चित कंटेस्टेंट अर्चना गौतम ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलकर अपनी पुरानी फीलिंग्स शेयर कीं. उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता राघव चड्ढा पर उन्हें क्रश था. अर्चना ने कहा, “क्रश तो था, लेकिन फिर उन्होंने शादी कर ली.” उन्होंने आगे बताया कि जब बिग बॉस 16 के दौरान उन्होंने किसी सांसद का जिक्र किया था, तो उनकी नजर में राघव चड्ढा ही थे.

अपनी पसंद के बारे में क्या बोलीं अर्चना?

अर्चना ने फिल्मीज्ञान से बातचीत में सब बातें कहीं. उन्होंने बताया कि अपने लिए उन्हें किस तरह का लड़का चाहिए. उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे लड़के पसंद हैं जो गुंडे, धाकड़ और राउडी टाइप के हों. “लड़के ना, मुझे गुंडे पसंद हैं… वैसे गुंडे नहीं, जिनके सामने कोई कुछ बोल न सके” उन्होंने जोड़ा. उन्होंने चिराग पासवान की भी तारीफ की और कहा कि वो अच्छे हैं. साथ ही अर्चना ने बताया कि वो खुद भी अब “गुंडी” बनने पर फोकस कर रही हैं, ताकि वो दूसरों की रक्षा कर सकें. उनके मुताबिक आज की दुनिया में बोल्ड और निडर लोगों की ही चलती है.

Latest and Breaking News on NDTV

अब तक क्या क्या कर चुकी हैं अर्चना गौतम

अर्चना गौतम 2018 में मिस बिकिनी इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं. उन्होंने ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती' और ‘हसीना पार्कर' जैसी फिल्मों में काम किया है. लेकिन असली पहचान उन्हें बिग बॉस 16 में मिली. इसके बाद वो ‘खतरों के खिलाड़ी', ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' और ‘द 50' जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

2022 में उन्होंने उत्तर प्रदेश के हस्तिनापुर से चुनाव भी लड़ा था, हालांकि वो जीत नहीं पाईं. फिलहाल वो कांग्रेस में वापसी की इच्छा जता रही हैं. राघव चड्ढा इन दिनों सुर्खियों में हैं क्योंकि उन्होंने हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली है. उन्हें लेकर यह खुलासा अर्चना की बोल्ड और बेझिझक पर्सनैलिटी को एक बार फिर उजागर करता है, जो बिग बॉस में भी उनकी ट्रेडमार्क स्टाइल रहा है.
 

यह भी पढ़ें: 'ऐसी क्या मजबूरी थी?' राहुल रॉय की वायरल रील पर आने लगे ऐसे कमेंट, एक्टर बोले- अगर आप मेरे संघर्ष पर हंस रहे हैं तो

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com