Bhooth Bangla Trailer Review: भूत बंगला का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस हॉरर कॉमेडी का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, तब्बू, विद्या बालन, परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव जैसे धुरंधर एक्टर हैं. फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है जबकि 16 अप्रैल को इसके पेड प्रिव्यू है. अब जब भूत बंगला का टीजर रिलीज हो गया है तो सस्पेंस का पिटारा खुल चुका है और फिल्म को देखकर मुंह से यही निकला कि 'ओ तेरी.' बिल्कुल कुछ ऐसा ही रिएक्शन था. अब हो भी क्यों ना. प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी लंबे समय बात लौट रही थी. फिर हॉरर कॉमेडी की शुरुआत इन्हीं दोनों ने भूल भुलैया से की थी. आइए जानते हैं कैसा है भूत बंगला का ट्रेलर...
भूत बंगला ट्रेल रिव्यू
भूत बंगला के ट्रेलर में शुरुआत में कॉमेडी के पंच लगाए गए हैं. जबकि ट्रेलर के सेकंड हाफ में हॉरर का छौंक लगाया गया है. अब अगर सुरुआत देखें तो कई सीन तो हमें भूल भुलैया की सीधे-सीधे याद दिला देते हैं. फिर करंट लगने वाला सीन, बहन डर गई डायलॉग, सिर पर लोटा मारने वाला सीन. इन सबको देखकर प्रियदर्शन की पुरानी फिल्मों की यादें ताजा हो जाती हैं. इन फिल्मों में हेरा फेरी, हंगामा, भागम भाग और भूल भुलैया के सीन जेहन में तरोताजा हो जाते हैं. फिर विद्या बालन को देखकर मंजुलिका तो ध्यान में आ ही जाती है.
भूत बंगला का ट्रेलर का कुल मिलाकर ऐसा लगता है कि प्रियदर्शन ने अपनी सारी फिल्मों की खिचड़ी बनकर दर्शकों को परोस दी है. अब इस खिचड़ी में बासीपन की गंध भरी हुई है. इसमें पुराने मसालों, बासी चावलों और एक्सपायरी दाल को मिलाकर कुछ ऐसा बनाने की कोशिश की है जो जी कच्चा-कच्चा कर रही है. ट्रेलर देखकर तो यही लगता है कि ये खिचड़ी बासी होने के साथ ही बेस्वादी भी है. कहीं-कहीं ऐसा भी लगता है कि मेकर्स को इसको बनाने में बिल्कुल भी सीरियस नहीं थे. अब उन्होंने कुछ ऐसा बना दिया है जो अभी तक तो बेस्वादा ही लगता है.
भूत बंगला रूपी इस खिचड़ी के ट्रेलर में सबसे बड़ी कमी नएपन के अभाव की है. फिर इसमें स्वाद लाने के लिए जो घी का छौंक लगना था, मिसिंग है. यानी भूत बंगला में कॉमेडी पंच भी कमजोर है. फिर इसके साथ ही म्यूजिक भी कुछ-कुछ अच्छा लगता है और फिर दिमाग से निकल जाता है. ऐसे में जो मनोरंजन रूपी इस खिचड़ी का स्वाद लेने चाहते हैं, उन्हें निराशा हाथ लग सकती है. लेकिन अभी दिल छोटा करने की जरूरत नहीं है. शाहरुख खान ने जैसा कहा है कि पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं