बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की लेटेस्ट हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है. लेकिन इस रिलीज के साथ भूत बंगला को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है. जहां इस बात का खुलासा हो चुका है कि फिल्म सिनेमाघरों से उतरने के बाद किस OTT प्लेटफॉर्म पर दिखाई देगी. बता दें कि इस फिल्म के जरिए डायरेक्टर प्रियदर्शन और एक्टर अक्षय कुमार की सुपरहिट जोड़ी लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है. इसके अलावा फिल्म में परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी और राजपाल यादव भी अहम किरदार निभा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: 'भूत बंगला' आते ही अक्षय कुमार की इस फिल्म पर लगा ग्रहण, 2021 में हुआ था ऐलान 2026 में हुई डिब्बाबंद
किस OTT पर रिलीज होगी ‘भूत बंगला'?
फिल्म के थिएटर रिलीज के साथ ही यह साफ हो गया है कि भूत बंगला डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. नेटफ्लिक्स इस फिल्म का ऑफिशियल डिजिटल पार्टनर है. आमतौर पर फिल्मों की थिएटर रिलीज के बाद उनकी OTT रिलीज को लेकर दर्शकों में काफी दिलचस्पी रहती है और इस फिल्म के मामले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है.
हालांकि, फिल्म की OTT रिलीज डेट को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं की गई है. लेकिन आमतौर पर फिल्में थिएटर में एक से डेढ़ महीने तक चलने के बाद ही OTT पर रिलीज होती हैं. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि भूत बंगला जून या जुलाई 2026 तक नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे सकती है. इससे पहले फिल्म की रिलीज को लेकर काफी असमंजस बना हुआ था. शुरुआत में इसकी रिलीज डेट 10 अप्रैल तय की गई थी, लेकिन बाद में इसे 16 अप्रैल को पेड प्रिव्यूज के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. इस बदलाव के बावजूद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बना रहा.
बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही शुरुआत?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूत बंगला ने पहले दिन लगभग 7 करोड़ रुपये की ओपनिंग की है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रख पाती है या नहीं, खासकर जब इसका मुकाबला बड़ी फिल्मों से हो रहा है. थिएटर रिलीज के बाद अब भूत बंगला की नजर OTT दर्शकों पर है. अगर फिल्म को सिनेमाघरों जैसा ही रिस्पॉन्स डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मिलता है, तो यह इसकी सफलता को और मजबूत बना सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं