विज्ञापन

'भूत बंगला' आते ही अक्षय कुमार की इस फिल्म पर लगा ग्रहण, 2021 में हुआ था ऐलान 2026 में हुई डिब्बाबंद

अब अक्षय कुमार की एक फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. ‘भूत बंगला’ का रिव्यू आने के बाद उनकी एक फिल्म बंद हो गई है.

'भूत बंगला' आते ही अक्षय कुमार की इस फिल्म पर लगा ग्रहण, 2021 में हुआ था ऐलान 2026 में हुई डिब्बाबंद
अक्षय कुमार ने आधिकारिक तौर पर ‘गोरखा’ फिल्म को रद्द कर दिया

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं. यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. रिलीज से पहले ‘भूत बंगला' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि इस फिल्म को लेकर समीक्षकों ने कुछ खास रिव्यू नहीं दिया. कुछ ने फिल्म को भूल भुलैया जैसी बताया तो कुछ ने बिना सिर-पैर की फिल्म कहा है. वहीं अब अक्षय कुमार की एक फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. ‘भूत बंगला' का रिव्यू आने के बाद उनकी एक फिल्म बंद हो गई है. 

ये भी पढ़ें: भूत बंगला में अक्षय कुमार पर भारी पड़े असरानी, कॉमेडियन जॉनी वॉकर की एक सलाह ने बदल डाली जिंदगी

किस पर आधारित थी गोरखा

अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म ‘गोरखा' को पूरी तरह बंद करने की पुष्टि कर दी है. एक लाइव चैट के दौरान जब एक फैन ने फिल्म के बारे में पूछा तो अक्षय कुमार ने साफ-साफ जवाब दिया, “नहीं, गोरखा मूवी नहीं बन रही है.” ‘गोरखा' मेजर जनरल इयान कार्डोजो की जिंदगी पर आधारित थी. वे भारतीय सेना के बहादुर अधिकारी थे, जिन्होंने 1962, 1965 और 1971 के युद्धों में बहादुरी से लड़ाई लड़ी. अक्षय कुमार इस फिल्म में कार्डोजो का रोल करने वाले थे. 

Latest and Breaking News on NDTV

क्यों बंद हुई गोरखा

‘गोरखा' का ऐलान साल 2021 में हुआ था और पहला लुक पोस्टर सामने आने के बाद दर्शकों में काफी उत्साह था. लेकिन फिल्म कई सालों से अटकी हुई थी. 2023 में प्रोड्यूसर आनंद एल राय ने बताया था कि कुछ तकनीकी दिक्कतें और फैक्ट्स को सही करने की जरूरत है, इसलिए फिल्म अभी नहीं बना रहे हैं. अब अक्षय कुमार ने खुद फैंस के सामने इस बात को कन्फर्म कर दिया है कि प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ रहा है.

भूत बंगला के बारे में

‘गोरखा' फिल्म को निर्देशक संजय पुरान सिंह चौहान डायरेक्ट करने वाले थे. यह एक बायोपिक थी, जिसमें गोरखा राइफल्स के जवान की वीरता और देशभक्ति को दिखाया जाना था. फिल्म कई बार डिले होने के बाद आखिरकार बंद हो गई है. वहीं बात करें अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला' की तो, यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली है. प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और अन्य कलाकार भी हैं. 
 

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
Senior News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gorkha, Bhooth Bangla, Movie Gorkha, Movie Bhooth Bangla, Akshay Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com