विज्ञापन

Bhoot Bangla Box Office Collection Day 6: दर्शकों को तरसी अक्षय कुमार की भूत बंगला, जानें छठे दिन हुई कितनी हुई कमाई

Bhoot Bangla Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर अपनी ठीक-ठाक पकड़ बनाए हुए है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म सिनेमाघरों में कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रही है.

Bhoot Bangla Box Office Collection Day 6: दर्शकों को तरसी अक्षय कुमार की भूत बंगला, जानें छठे दिन हुई कितनी हुई कमाई
Bhoot Bangla Box Office Collection Day 6: भूत बंगला ने छठे दिन की इतने की कमाई

Bhoot Bangla Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर अपनी ठीक-ठाक पकड़ बनाए हुए है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म सिनेमाघरों में कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रही है. सिनेमाघरों में वो भीड़ देखने को नहीं मिल रही, जिसकी उम्मीद की जा रही थी. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, छठे दिन 'भूत बंगला' के लगभग 1,906 शो दिखाए गए. फिल्म में अक्षय के साथ वामिका गब्बी, तबू, राजपाल यादव और परेश रावल जैसे एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं. 

भूत बंगला का छठे दिन का कलेक्शन

छठे दिन के कलेक्शन की बात करें तो दोपहर तक फिल्म ने कथित तौर पर करीब 0.21 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. इसके साथ ही, फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 86.80 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन अब तक 72.91 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म के भारत में अंतिम कलेक्शन की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है. 'भूत बंगला' ने 60,639 शो में 118.12 करोड़ (भारत ग्रॉस: 86.80 करोड़, विदेश: 31.50 करोड़) का ग्रॉस कलेक्शन और 72.91 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है.

'भूत बंगला' ने पांचवें दिन कितनी कमाई की?

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' ने कमाई की शुरुआत एडवांस बुकिंग से ही कर दी, जिसमें 3.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी. रिलीज के दिन, फिल्म का कलेक्शन 12.25 करोड़ रुपये रहा, जिसका श्रेय देशभर में दिखाए गए 12,386 शो को जाता है. फिल्म ने औसतन 19% ऑक्यूपेंसी दर्ज की. पांचवें दिन, इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का कलेक्शन चौथे दिन की कमाई से कहीं ज्यादा और बेहतर रहा. इसने चौथे दिन के 6.75 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के मुकाबले 13.3% की बढ़त दर्ज की. पांचवे दिन इस फिल्म ने 9.28 करोड़ का ग्रॉस और 8 करोड़ का नेट कलेक्शन दर्ज किया.

यह भी पढ़ें: मां के साथ रोते हुए पढ़ाई कर रही यह बच्ची आज है बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस, पहचाना तो कहलाएंगे सिकंदर

भारत में, 'भूत बंगला' ने 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. अब यह फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की ओर बढ़ रही है दुनिया भर में फिल्म ने महज चार दिनों में ही यह अहम पड़ाव हासिल कर लिया था. लेकिन अब देखना है कि कम होती ऑडियंस के साथ आने वाले समय में फिल्म कितना कलेक्शन कर पाती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com