विज्ञापन

Bhojpuri Highest Paid Actors: खेसारी, पवन या निरहुआ...भोजपुरी का नंबर 1 स्टार कौन, किसकी फीस सबसे ज्यादा

भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स की फीस जानकर आप भी चौंक जाएंगे. खेसारी, पवन सिंह से लेकर निरहुआ तक, हर कोई एक फिल्म के लिए लाखों रुपये चार्ज करता है.

Bhojpuri Highest Paid Actors: खेसारी, पवन या निरहुआ...भोजपुरी का नंबर 1 स्टार कौन, किसकी फीस सबसे ज्यादा
भोजपुरी के सबसे महंगे सितारे, एक फिल्म के लिए लेते हैं तगड़ी फीस

भोजपुरी सिनेमा का क्रेज अब यूपी-बिहार से निकलकर पूरे देश में छा चुका है. इन फिल्मों के स्टार्स की लोकप्रियता इतनी जबरदस्त है कि उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. यही स्टार पावर फिल्मों की ओपनिंग और कमाई दोनों तय करती है, इसलिए मेकर्स भी इन कलाकारों पर दिल खोलकर पैसा खर्च करते हैं. खास बात ये है कि ये सितारे सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अपने गानों, डायलॉग और स्टाइल से भी दर्शकों का दिल जीत लेते हैं. अब सवाल ये है कि आखिर भोजपुरी के ये सुपरस्टार एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं इस दुनिया के सबसे महंगे चेहरों के बारे में.

ये भी पढ़ें; ना शाहरुख खान, ना अक्षय कुमार साउथ का पुष्पा बना यूपी-बिहार की पहली पसंद, 800 करोड़ की राका को खरीदने के लिए मची होड़

मनोज तिवारी

राजनीति में एक्टिव रहने के बावजूद मनोज तिवारी का स्टारडम आज भी कायम है. ‘ससुरा बड़ा पेसावाला' जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले ये स्टार जब स्क्रीन पर आते हैं तो पुराना जादू फिर से ताजा हो जाता है. उनकी सादगी और देसी अंदाज आज भी फैंस को खूब पसंद आता है. एक फिल्म के लिए वे करीब 50 से 55 लाख रुपये तक फीस लेते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव का नाम आते ही एनर्जी, एंटरटेनमेंट और धमाकेदार गानों की याद आ जाती है. उनकी फिल्मों का क्रेज रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर दिखने लगता है. फैंस उनके हर गाने और डायलॉग पर झूम उठते हैं. यही वजह है कि खेसारी एक फिल्म के लिए करीब 55 से 65 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

पवन सिंह

पवन सिंह को यूं ही भोजपुरी का ‘सलमान खान' नहीं कहा जाता. उनकी एंट्री, उनका स्वैग और उनका एक्शन हर बार स्क्रीन पर आग लगा देता है. ‘सत्या' और ‘क्रैक फाइटर' जैसी फिल्मों से उन्होंने अलग पहचान बनाई है. वे एक फिल्म के लिए लगभग 50 से 65 लाख रुपये तक फीस लेते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

रवि किशन

रवि किशन वो नाम हैं जिन्होंने भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाई है. उनका अनुभव और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस उन्हें खास बनाता है. जब वे किसी फिल्म में होते हैं तो उसका लेवल अपने आप हाई हो जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे एक फिल्म के लिए 50 लाख रुपये से कम फीस नहीं लेते.

Latest and Breaking News on NDTV

दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ'

निरहुआ की फिल्मों का अपना अलग ही फैन बेस है. उनकी सादगी और देसी चार्म लोगों को तुरंत कनेक्ट करता है. उनकी फिल्में अक्सर चर्चा में रहती हैं और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती हैं. वे एक फिल्म के लिए करीब 50 से 55 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रदीप पांडे चिंटू

नई पीढ़ी के स्टार्स में प्रदीप पांडे चिंटू तेजी से उभरते नाम हैं. उनकी एनर्जी और फ्रेश स्टाइल युवाओं को खूब पसंद आता है. उन्होंने कम समय में कई हिट फिल्में देकर अपनी जगह मजबूत कर ली है. वे एक फिल्म के लिए करीब 30 से 35 लाख रुपये तक फीस लेते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

अरविंद अकेला कल्लू

सिंगिंग से शुरुआत करने वाले अरविंद अकेला अब एक्टिंग में भी कमाल दिखा रहे हैं. उनका देसी अंदाज और चुलबुला स्टाइल उन्हें बाकी स्टार्स से अलग बनाता है. धीरे-धीरे उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है. वे एक फिल्म के लिए करीब 20 से 25 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com