भानुप्रिया (Bhanupriya) ने 80 -90 के दशक में बॉलीवुड में कई स्टार्स के साथ काम किया और स्क्रीन पर अपनी शानदार प्रेजेंस के कारण आज भी फैंस उन्हें याद करते हैं. भानुप्रिया 80 और 90 के दशक में फिल्मों में नजर आईं और अपने लुक और एक्टिंग के कारण बेहद पसंद की गईं. साउथ में खुद स्थापित करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड का रूख किया और कई फिल्मों में काम किया. आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में जन्मीं भानुप्रिया ने 17 साल की उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर लिया. उनकी पहली फिल्म 'मेल्ला पेसुन्गल' थी जो 1983 में रिलीज हुई थी.
कम ही लोग जानते हैं कि भानुप्रिया का असली नाम मंगा भामा है. उनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था, जब वो स्कूल में पढ़ाई कर रहीं थीं, तब एक दिन भाग्यराजा गुरु वहां आए. वो अपनी फिल्म के लिए नए चेहरे की तलाश में थे. एक ऐसी लड़की जो खूबसूरत होने के साथ ही डांसिंग में परफेक्ट हो. उन्हें भानु पसंद आई, लेकिन उन्हें लगा वह इस रोल के लिए छोटी है. ऐसे में उन्हें फिल्म में नहीं लिया गया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
भानु इसके बाद स्कूल नहीं गईं, क्योंकि उन्होंने स्कूल दोस्तों से बोल दिया था कि वह फिल्म कर रही हैं और रोल ना मिलने पर उनका मजाक बनता. फिर वह फिल्मों में काम के लिए लगातार कोशिश करने लगीं. उन्होंने दोबारा फोटोशूट काराया उनके लेटेस्ट फोटो पर नजर पड़ते ही भारतीराजा गुरु ने उन्हें कास्ट कर लिया. इसके बाद एक के बाद एक उनकी फिल्में हिट होती गईं.
भानुप्रिया ने 1986 में फिल्म 'दोस्ती दुश्मनी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया. 'इंसाफ की पुकार' (1987), 'खुदगर्ज़' (1987), 'मर मिटेंगे'(1988), 'तमंचा' (1988), 'सूर्या' (एन अवेकनिंग) (1989), 'दाव पेंच' (1989), 'ग़रीबों का दाता' (1989), 'कसम वर्दी की' (1989), 'जहरीले' (1990) और 'भाभी' (1991) जैसी कई फिल्में उन्होंने की. उन्होंने उस दौर के कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया.
पर्सनल लाइफ की बात करें तो भानुप्रिया को NRI बिजनेस मैन आदर्श कौशल पसंद थे. भानु के पैरेंट्स दोनों की शादी के खिलाफ थे. ऐसे में वह घरवालों की मर्जी के खिलाफ 1998 को कैलिफोर्निया चली गई और उनसे शादी कर ली. उनकी एक बेटी अभिनया है. बाद में शादी के 7 साल बाद 2005 में उनका उनके पति से तलाक हो गया. वह बेटी के साथ चेन्नई चली आईं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं